शिवपुरी में दो बहनों समेत 6 की मौत, छोटी बहन के बाद बड़ी बहन ने भी 3 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग

Shivpuri Two Sisters Death News : शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में दो बहनों समेत 6 लोगों की मौत। अंजली रावत ने बेटे और सीता रावत ने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई। जांच में जुटी पुलिस।
Shivpuri 6 death news
शिवपुरी में दो बहनों समेत 6 की मौतफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • शिवपुरी जिले में दो घटनाओं में दो बहनों समेत छह लोगों की मौत।

  • बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में अंजली रावत ने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में लगाई छलांग।

  • अंजली आठ माह की गर्भवती थी, पति की मौत के बाद सदमे में होने की बात सामने आई।

  • कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में बड़ी बहन सीता रावत ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई।

Shivpuri Well Incident Six Deaths : शिवपुरी जिले में बुधवार को सामने आई दो बहुत ही दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में छोटी बहन अंजली रावत ने अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। अंजली 8 महीने की गर्भवती थी।

इस घटना के बाद कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में उसकी बड़ी बहन सीता रावत ने भी अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दूसरी घटना में सीता और उसके तीनों बच्चों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में कुल 6 लोगों की मौत हुई है।

गूंगरगांव में मां बेटे की मौत

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में अंजली रावत ने अपने 6 साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि अंजली आठ माह की गर्भवती थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पति की मौत के बाद सदमे में थी अंजली

जानकारी के मुताबिक अंजली अपने पति की मौत के बाद सदमे आ गई थी। इसी के चलते उसने अपने बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दोनों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी।

छोटी बहन की मौत के बाद बड़ी बहन की भी गई जान

खोंकर गांव से भी एक दुखद घटना सामने आई। यहां अंजली की बड़ी बहन सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सीता और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटनाक्रम ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

दोनों घटनाओं में 6 लोगों की मौत

शिवपुरी जिले में हुई इन दो घटनाओं में 2 बहनों 4 बच्चों समेत कुल 6 लोगों की जान चली गई। एक ओर अंजली ने अपने बेटे के साथ दम तोड़ा, वहीं दूसरी ओर सीता की भी अपने तीन बच्चों के साथ मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा है।

Shivpuri 6 death news
हरदीप सिंह के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, रामेश्वर शर्मा बोले- 'काले झंडे दिखाओगे, हम तुम्हारा इलाज करेंगे'

पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच

दोनों घटनाएं जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं। एमपी पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। घटनाओं के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने का कोशिश कि जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com