पति के अफेयर का शक, फिर बरसी लाठियां! छतरपुर में बीच सड़क पर दो महिलाओं में जमकर मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

Chhatarpur News : छतरपुर में पति के दूसरी महिला से संबंध होने के शक में दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। एक महिला ने दूसरी के साथ डंडे से मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Chhatarpur women fight video viral
पति के अफेयर के शक में दो महिलाओं में मारपीटफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Chhatarpur Women Fight Video : छतरपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने के शक को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि एक महिला को शक था कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ चक्कर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर एक महिला ने दूसरी महिला के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो में डंडे से वार करती दिखी महिला

वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला पर डंडे से वार करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला लगातार डंडे से मारपीट करती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सटई रोड की कॉलोनी का बताया जा रहा मामला

पूरा मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच क्या हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Chhatarpur women fight video viral
भोपाल में गरबा पर सियासत: भाजपा विधायक बोले- मुस्लिम युवक बहन-बेटियों को भी साथ लाएं, कांग्रेस का पलटवार

पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर ही मामला चर्चा में है।

शिकायत और जांच के बाद साफ होगी स्थिति

पुलिस शिकायत मिलने और जांच के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला के साथ डंडे से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com