Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छतरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच; पकड़ी गई 24 लीटर अवैध शराब

Chhatarpur Police Big Action: छतरपुर में आबकारी माफिया पर कार्रवाई, बमीठा में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 24 लीटर अवैध शराब बरामद, वाहन जब्त कर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 01, 2026 | 04:15 PM

छतरपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chhatarpur Police Action Against Liquor: छतरपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बमीठा थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए यह रिपोर्ट।

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के पास मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बमीठा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई, वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई।

चेकिंग के दौरान बरामद हुई 24 लीटर अवैध शराब

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 24 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। शराब मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

सम्बंधित ख़बरें

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद उतरे शिवराज सिंह चौहान; प्रभावितों के लिए मदद का ऐलान

लाड़ली बहना योजना: जुलाई में आएगी 38वीं किस्त, जानिए क्या है नई अपडेट और कैसे चेक करें अपना स्टेटस

मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट, MP के सियासी गलियारों में हलचल; कई दिग्गजों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा लिखे पत्र पर कांग्रेस बोली, भाजपा की अंदरूनी कलह से इंदौर का विकास रुका

आरोपी चालक से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस अब आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर और अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: जुलाई में आएगी 38वीं किस्त, जानिए क्या है नई अपडेट और कैसे चेक करें अपना स्टेटस

शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई

बमीठा थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Chhatarpur police anti liquor drive 24 litres illegal consignment seized vehicle checking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 04:15 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.