अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद उतरे शिवराज सिंह चौहान; प्रभावितों के लिए मदद का ऐलान
Shivraj Singh Chouhan Action: अरुणाचल में बाढ़ का कहर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा- घर, फसल और पशुधन नुकसान के मुआवजे के लिए सर्वे के दिए निर्देश।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
शिवराज सिंह चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shivraj Singh Chouhan Arunachal Visit: अरुणाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रभावित इलाकों का हवाई और जमीनी दौरा किया। उन्होंने केयी पान्योर जिले सहित कई बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
गांवों में पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है। शिवराज ने कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है और सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
नुकसान का सर्वे, मकान और फसलों के लिए मिलेगा मुआवजा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। जिन परिवारों के घर बह गए हैं, उनके लिए नए मकानों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा फसलों की बर्बादी, खेतों को हुए नुकसान और पशुधन की क्षति का भी आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। राहत कार्यों के तहत प्रभावित परिवारों को राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रभावितों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लाड़ली बहना योजना: जुलाई में आएगी 38वीं किस्त, जानिए क्या है नई अपडेट और कैसे चेक करें अपना स्टेटस
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट, MP के सियासी गलियारों में हलचल; कई दिग्गजों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
MP ATS की बड़ी कार्रवाई: 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार 3 आरोपी
कैलाश विजयवर्गीय के पत्र पर कांग्रेस का हमला, उमंग सिंघार बोले- सरकार की खुली पोल; कुणाल ने भी साधा निशाना
स्थानीय लोगों की पहल की सराहना, खुद भी किया श्रमदान
दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क और सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा बिना सरकारी इंतजार किए सामुदायिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और स्वयं भी मरम्मत कार्य में हाथ बंटाया। उन्होंने कहा कि समाज की यह जागरूकता और भागीदारी प्रेरणादायक है तथा ऐसे प्रयास बड़े संकटों से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: जुलाई में आएगी 38वीं किस्त, जानिए क्या है नई अपडेट और कैसे चेक करें अपना स्टेटस
राज्यपाल से मुलाकात, जल्द सामान्य होंगे हालात
ईटानगर स्थित लोकभवन में शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक से शिष्टाचार भेंट कर राहत और पुनर्वास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही जनजीवन सामान्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएगी और समाज के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश इस संकट से जल्द उबरकर फिर मुस्कुराएगा।
