छतरपुर: करंट से दंपति की मौत, पत्नी को बचाने में पति भी चपेट में आया, 3 मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया

Chhatarpur News : छतरपुर में खेत में चारा काटते समय करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी चपेट में आ गए। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां-बाप का साया उठा।
Chhatarpur Husband and wife died
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजनफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छतरपुर में खेत में चारा काटते समय करंट लगने से पति-पत्नी की मौत।

  • पत्नी को बचाने पहुंचे चंद्रभान विश्वकर्मा भी बिजली की चपेट में आए।

  • खेत में पानी भरा था और ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ था।

  • मृतक दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8, 6 और 4 साल है।

Chhatarpur Husband Wife Death : छतरपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों खेत में चारा काट रहे थे। इसी दौरान पत्नी बिजली के तार की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए पति दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रभान विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर चारा काटने गए थे। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ था और खेत में पानी भरा था। इसी दौरान उनकी पत्नी बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ी।

पत्नी को बचाने पहुंचे पति की भी मौत

पत्नी को करंट की चपेट में आया देखकर चंद्रभान उसे बचाने के लिए दौड़े। हालांकि, पत्नी को बचाने की कोशिश में वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर दूर होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने और मौके पर पहुंचने में देर हो गई। जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

हादसे ने दंपति के तीन छोटे बच्चों को बेसहारा कर दिया है। ग्रामीण राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार, मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं। इनमें 8 साल की एक बेटी और 6 व 4 साल के दो बेटे शामिल हैं। इतनी कम उम्र में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार और ग्रामीणों में दुख का माहौल है। घटना के बाद गांव में शोक छाया हुआ है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मदद करते हुए पति-पत्नी के शवों को वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया।

Chhatarpur Husband and wife died
इंदौर में 150 करोड़ से बनेगा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्मारक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया निरीक्षण

ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। खेत में पानी भरा होने और ऊपर से बिजली का तार गुजरने के दौरान यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर खेतों में बिजली के तारों से जुड़े खतरों को सामने ला दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com