किस्मत का तगड़ा खेल, बुरहानपुर में 200 रुपए के लकी ड्रॉ में छह साल के मेदांश ने जीती टोयोटा फॉर्च्यूनर

Child Won Fortuner In Lucky Draw: बुरहानपुर में छह साल के बच्चे की किस्मत चमकी, लकी ड्रॉ में निकली फॉर्च्यूनर। मेदांश के परिवार में खुशी का माहौल, परिवार का पुराना सपना हुआ सच।
Burhanpur Six Year Old Child Win Toyota Fortuner
बुरहानपुर में छह साल के बच्चे ने जीती फॉर्च्यूनर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • बुरहानपुर में छह साल के बच्चे मेदांश की चमकी किस्मत, जिती फॉर्च्यूनर कार।

  • एक साल पहले मेदांश की दादी ने गरबा आयोजन के दौरान खरीदा था लकी ड्रॉ कूपन।

  • मेदांश के परिवार का लंबे समय से था कार लेना का सपना।

Burhanpur Six Year Old Child Win Toyota Fortuner: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सीलमपुरा गांव में रहने वाले छह वर्षीय मेदांश रायकवार की किस्मत ऐसी चमकी कि पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। मेदांश ने महज 200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन के जरिए करीब 50 लाख रुपये कीमत की टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी जीत ली।

इस इनाम के साथ परिवार का लंबे समय से देखा जा रहा कार खरीदने का सपना भी पूरा हो गया। खास बात यह है कि कूपन मेदांश ने खुद नहीं, बल्कि उसकी दादी ने खरीदा था।

दादी ने एक साल पहले खरीदा था लकी ड्रॉ कूपन

जानकारी के मुताबिक, किरण रायकवार ने लगभग एक साल पहले आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन खरीदा था। उन्होंने इस कूपन पर अपने पोते मेदांश का नाम लिखवाया था। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा कूपन इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। साल 2026 में जब लकी ड्रॉ के नतीजे घोषित किए गए, तो पहले इनाम के लिए मेदांश का नाम सामने आया। इसके बाद परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।

ढोल-नगाड़ों से स्वागत, परिवार ने मनाया जश्न

बुरहानपुर जिले के छह साल के बच्चे मेदांश के परिवार के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। परिवार पिछले दो साल से नई कार खरीदने की इच्छा रखता था। मेदांश के दादा और पिता खास तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदना चाहते थे, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के चलते उनका सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। अब लकी ड्रॉ में मिली एसयूवी ने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी। इनाम मिलने के बाद मेदांश का भव्य स्वागत किया गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और नई गाड़ी की पारंपरिक पूजा भी की।

Burhanpur Six Year Old Child Win Toyota Fortuner
मध्यप्रदेश में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले

टोयोटा फॉर्च्यूनर की क्या है खासियत?

टोयोटा फॉर्च्यूनर भारत में लोकप्रिय बड़ी एसयूवी में शामिल है। इसमें सात लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। मजबूत बनावट, दमदार इंजन और आकर्षक लुक के कारण इसे पसंद किया जाता है। यह गाड़ी शहर की सड़कों के साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चलने के लिए जानी जाती है। इसके अलग-अलग मॉडल में पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। फीचर्स और वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत बदलती है। फिलहाल मेदांश और उसका परिवार इस अप्रत्याशित जीत का जश्न मना रहा है। 200 रुपये के कूपन से मिली यह एसयूवी उनके लिए यादगार सौगात बन गई है।

Burhanpur Six Year Old Child Win Toyota Fortuner
धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं पर नजर
Navbharat Live
navbharatlive.com