मध्यप्रदेश में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले

MP IPS Transfer List: एमपी में देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले। नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर सहित कई जिलों में नए एसपी की नियुक्ति।
MP IPS Transfer, IPS Transfer List 2026
देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादलेफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

  • नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर के एसपी बदले गए।

  • दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम एसपी की जिम्मेदारी मिली।

  • अमित सक्सेना को बैतूल और सत्यसाची सराफ को पन्ना एसपी बनाया गया।

  • अंकित जायसवाल को हरदा और समर वर्मा को अलीराजपुर एसपी बनाया गया।

  • पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों में भी बदलाव हुआ।

Madhya Pradesh 12 IPS officers transfer : एमपी में देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल, भोपाल ट्रैफिक पुलिस और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

1. रघुवंश कुमार सिंह: अलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजे गए।

2. दीपक कुमार शुक्ला: 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से नर्मदापुरम एसपी बनाए गए।

3. साईकृष्ण थोटा: नर्मदापुरम एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए।

4. वीरेंद्र जैन: बैतूल एसपी से भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाए गए।

5. निवेदिता नायडू: पन्ना एसपी से 10वीं वाहिनी विसबल, सागर भेजी गईं।

6. अंकित जायसवाल: रेल एसपी भोपाल से हरदा एसपी बनाए गए।

7. अमित सक्सेना: पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल एसपी बनाए गए।

8. सत्यसाची सराफ: साइबर, इंदौर से पन्ना एसपी बनाए गए।

9. समर वर्मा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से अलीराजपुर एसपी बनाए गए।

10. अभिषेक आनंद: 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।

11. श्रुतकीर्ति सोमवंशी: 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।

12. शशांक: हरदा एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए।

Madhya Pradesh 12 IPS officers transfer
देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादलेफोटो सोर्स - सोशल मीडिया

जहरीली शराब से मौतों के बाद बड़ा एक्शन

एमपी में सागर और देवास जिले में जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बीच राज्य सरकार ने दोनों जिलों में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों के तहत सागर और देवास के पुलिस अधीक्षकों के साथ दोनों जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव में चार आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

MP IPS Transfer, IPS Transfer List 2026
रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: इंसाफ नहीं मिला तो कल्पना के पिता ने की इच्छामृत्यु की मांग

सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल भी हटाईं गईं

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, सागर जिला की कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। दिलीप कुमार यादव इससे पहले मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com