जीतू पटवारी के विवादित बयान पर बवाल, सुधांशु त्रिवेदी बोले, ‘महिलाओं के बारे में उनकी मानसिकता ओछी’
Sudhanshu Trivedi: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोला है। उनका कहना है कि, पटवारी ने महिलाओं का अपमान किया है।
- Written By: पूजा सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Uproar Over Jeetu Patwari’s Statement: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बवाल मच गया है। जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर हो रही है। अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पटवारी के बयान की निंदा की है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा, ‘विकास और संविधान विरोधी कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।’
‘जीतू पटवारी ने किया महिलाओं का अपमान’
आगे सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस की सोच महिलाओं के बारे में क्या है, यह तो स्वयं कांग्रेस के नेता भी जानते हैं। चाहे पूर्व कांग्रेस की नेता रहीं राधिका खेड़ा हों या प्रियंका चतुर्वेदी हों, इनके अनुभव तो आज पब्लिक डोमेन में हैं और इससे पूर्व भी कांग्रेस के अनेक नेता महिलाओं के विरुद्ध अत्यंत अशोभनीय टिप्पणियां कर चुके हैं। चाहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का महिलाओं के बारे में अशोभनीय बयान हो या धारीवाल का यह दावा कि राजस्थान में रेप इसलिए होते हैं क्योंकि यह ‘मर्दों वाला प्रदेश’ है, कांग्रेस बार-बार अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर करती रही है।’
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराएगी BJP! राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों कमजोर हुई AIADMK?
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता की बेटी नेहा हीरामत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री का बयान था कि यह ‘दोस्ती का मामला’ था। उन्होंने कहा, ‘मैं जीतू पटवारी से कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश वह राज्य है जिसने भाजपा के शासनकाल में सबसे पहले महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। मध्य प्रदेश में लोकल बॉडीज में 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया और वहां पर देवी अहिल्याबाई के ही नाम से महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी एक योजना समर्पित रूप से काम कर रही है।’
यह भी पढ़ें : ‘सबसे ज्यादा नशा मध्य प्रदेश की महिलाएं कर रही हैं’, जीतू पटवारी के बयान पर हमलावर हुई भाजपा
जीतू पटवारी का बयान
बता दें कि, मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, ‘प्रदेशवासियों हमें तमगा मिला है कि पूरे देश में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं, समृद्ध मध्य प्रदेश की बात करने वाली भाजपा सरकार ने ये हालात बना दिए हैं, उन्होंने कहा सबसे ज्यादा शराब की खपत कहीं है तो वो मध्य प्रदेश में है, ड्रग्स के कारोबार में भी मध्य प्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने कभी इसे रोकने का प्रयास नहीं किया।
