MP: क्रेन में फंसे सांसद जी…तो कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, कांग्रेस ने बताया अहंकारी, VIDEO वायरल
MP News: सतना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद गणेश सिंह क्रेन में फंसने से गुस्सा गए। जिसके बाद उन्होंने एक निगम कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है।
- Written By: पूजा सिंह
सांसद गणेश सिंह ने कार्मचारी को मारा थप्पड़ (सौ, सोशल मीडिया)
MP Ganesh Singh Slapped An Employee: देशभर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। मध्य प्रदेश के सतना में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लेकिन सांसद जी के गुस्से ने पूरे कार्यक्रम का माहौल खराब कर दिया। माल्यार्पण के बाद सांसद हाइड्रोलिक क्रेन में फंस गए थे, जिसके बाद वे गुस्से से आग बबूला हो गए और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले एक निगम कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो तुरंत वायरल हो गया।
बता दें कि, सतना के सिमरिया चौक क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए सांसद गणेश सिंह पहुंचे थे। उन्होंने क्रेन के जरिए डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे जब हाइड्रोलिक बॉक्स में बैठकर नीचे उतर रहे थे तभी कुछ गड़बड़ी आ गई। फिर क्या था, सांसद गणेश सिंह को गुस्सा आ गया और और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले एक निगम कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मार दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद गणेश सिंह क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में बैठे नजर आ रहे हैं। जब बॉक्स नीचे की तरफ आ रहा है, तभी अटक गया है। इतना ही नहीं, एक ऐसा झटका लगा कि गणेश सिंह परेशानी में पड़ गए। फिर क्या था, गणेश सिंह ने उस हाइड्रोलिक मशीन को चलाने वाले कर्मचारी को अपनी तरफ बुलाया और हाथ खींचते हुए थप्पड़ मार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
उज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
सांसद जी हैं भाई, क्रेन में फंस कैसे गए! सतना के अहंकारी और अपने कारनामों के लिए चर्चित सांसद गणेश सिंह ने निगम कर्मचारी क्रेन ऑपरेटर को चांटा मार दिया! उस निरीह का दोष इतना था कि क्रेन में फंसे सांसद को बचाने चला गया! भाजपाई जनप्रतिनिधियों में अहंकार और सामंती मानसिकता उनके सर… pic.twitter.com/G1RE8AJ3o0 — MP Congress (@INCMP) October 31, 2025
ये भी पढ़ें : RSS पर बैन लगा देना चाहिए…बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, पटेल के विचारों का सम्मान है तो ऐसा करें PM-शाह
कांग्रेस ने वीडियो जारी कर साधा निशाना
कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि सतना के भाजपा सांसद ने नगर निगम के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया, यही भाजपा का अहंकार और दंभ है। सतना के इस घटनाक्रम ने एक बार फिर राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का भरपूर मौका भी मिल गया है। हालांकि, इस मामले में सांसद की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
