Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP वीधायक ने दी दमकी- देखें VIDEO

Meena Singh Controversial Statement: मानपुर भाजपा विधायक मीना सिंह का कथित वीडियो वायरल, नारा न लगाने पर लाड़ली बहना योजना बंद करने की बात कही, उमरिया से भोपाल तक कड़े विलेख की बहस तेज।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 08, 2026 | 09:02 PM

मीना सिंह का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BJP MLA Meena Singh Viral Video: उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक मीना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर “भारत माता की जय” नहीं बोलने पर लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद करने की बात कहती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुदरी नंबर-2 गांव में आयोजित एक लोकार्पण समारोह का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ मीना सिंह का वीडियो

उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मीना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से भारत माता की जय के नारे लगाने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने नारा नहीं लगाने पर लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद कर देने की चेतावनी दी।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर

सागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता

दमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार

विदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO

सरकार की ” सौगात” ऐसे ही नहीं मिल जाएगी। मध्यप्रदेश की विधायक मीना सिंह कह रही हैं- “भारत माता की जय नहीं बोल रहीं महिलाएं ! लाड़ली बहना बंद कराना है क्या?#MadhyaPradesh pic.twitter.com/ZkDqBNRMps — Mukesh Mathur (@mukesh1275) July 8, 2026

मानपुर विधानसभा के कुदरी गांव का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार यह वीडियो मानपुर विधानसभा के कुदरी नंबर-2 गांव का बताया जा रहा है, जहां विधायक मीना सिंह एक लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को राजनीतिक या वैचारिक नारों से जोड़ने पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर

मीना सिंह की ओर से अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है। हालांकि वीडियो की परिस्थितियों और उसके पूरे संदर्भ को लेकर अभी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में विधायक मीना सिंह की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

Bjp mla meena singh ladli behna warning viral video controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 09:02 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP Ladli Bahna Yojana
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.