Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा विधायक की अनोखी मांग, बोले-शादी में जाना होता है, इस सीजन में नहीं बुलाएं विधानसभा का सत्र

Kailash Vijayvargiya News: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शादियां देखकर विधानसभा का सत्र तय करने की मांग की है। पांच दिवसीय सत्र शुक्रवार को समाप्त हो चुका है। अंतिम दिन हंगामेदार रहा।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 06, 2025 | 11:28 AM

कैलाश विजयवर्गीय। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने सिंगरौली में लाखों पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी की। इसके साथ ही सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने जवाब देते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई नियमों के मुताबिक ही की गई है, लेकिन कांग्रेस पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ। वहीं, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने विधानसभा का सत्र करते समय शादी सीजन देखने की विधान सभाध्यक्ष से अपील की।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र महज 5 दिनों का है। इस पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई थी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सत्र के संबंध में अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने शादियां देखकर सत्र तय करने की बात कही। वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से इसके लिए आग्रह किया है। उनका कहना है कि विधायकों, मंत्रियों को अपने क्षेत्र में शादी समारोहों में भी जाना पड़ता है। सत्र की तिथि तय करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

पारिवारिक शादियों के कारण कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाते

सदन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रश्नकाल में प्राय: विधायक अनुपस्थित रहते हैं। पारिवारिक शादियों के कारण विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाते। अगली बार विधानसभा सत्र में इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ज्यादा शादियां न हों।

पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा उठा

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की अवैध कटाई की गई। उन्होंने वहां से पेड़ काटकर सागर और शिवपुरी में लगाने पर भी सवाल उठाया। विधायक विक्रांत ने कहा कि अडाणी को खुश करने लिए आदिवासियों के पेड़ काटे गए हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने अडाणी समूह के लिए पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: फिर बिगड़े विजयवर्गीय के बोल, छेड़छाड़ मामले में खिलाड़ियों को ही दे दी नसीहत, बोले- सबके लिए सबक

वन राज्य मंत्री ने पेड़ों की कटाई को बताया वैध

वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कांग्रेस विधायकों के आरोपों पर सरकार का पक्ष पेश किया। उन्होंने पेड़ कटाई को वैध बता दिया। वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि जितने पेड़ काटे जा रहे हैं, उतना ही पौधरोपण भी किया जा रहा है।

Bjp mla makes unique demand says he has to attend weddings so assembly session should not be called during this season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2025 | 11:28 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh Assembly
  • Madhya Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

हद हो गई! स्कूल में प्रिंसिपल ने छात्रों से लगवाया अल्लाह हू अकबर का नारा, पेरेंट्स ने बोल दिया धावा

2

चित्रकूट में बाइक से टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फटा, 2 युवक जिंदा जले

3

थाली में ‘मौत’! ग्वालियर में मिड-डे मील की सब्जी में निकला मरा मेंढक, वीडियो देख बच्चों में दहशत

4

थप्पड़बाज तहसीलदार! किसान की कॉलर पकड़ी, महिला से की मारपीट; किल्लत में जनता पर जुल्म ढा रहे अधिकारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.