Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपाई दूल्हा…कांग्रेसी दुल्हन! BJP नेता ने 20 साल छोटी नेत्री से रचाई शादी, तस्वीरों ने लगाई ‘आग’

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 22, 2025 | 04:40 PM

दीपक जोशी व पल्लवी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Viral News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सिंह चौहान सरकार में पूर्व मंत्री दीपक जोशी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। कथित शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

दीपक और पल्लवी की उम्र में 20 साल का बड़ा अंतर है। बताया जा रहा है कि दीपक जोशी और पल्लवी की कथित शादी 4 दिसंबर को एक आर्य समाज मंदिर में हुई। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक औपचारिक रूप से शादी की पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बारे में घोषणा की जाएगी।

दीपक से 20 साल छोटी है दुल्हन

लेकिन इस बीच उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वायरल तस्वीरों के अनुसार, 63 साल के दीपक जोशी ने 43 साल की पल्लवी राज सक्सेना से शादी की है, जो महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव हैं। यह कथित तौर पर दीपक जोशी की तीसरी शादी है।

एक विवाह ऐसा भी ! मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस का मिलन ! भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी सक्सेना के साथ परिणय सूत्र में बंधे। सब मिले हुए है जी !!! 🤭 pic.twitter.com/oc1DobtaLx — काश/if Kakvi (@KashifKakvi) December 20, 2025

कांग्रेस नेता ने भी दी बधाई

यह भी कहा जा रहा है कि पल्लवी ने खुद शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। लेकिन इस बीच कई अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर दीपक जोशी और पल्लवी की शादी की तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें बधाई दी। वायरल शादी की तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर लगाते दिख रहे हैं।

कौन हैं दीपक जोशी और पल्लवी?

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और देवास जिले के रहने वाले दीपक जोशी एक प्रमुख बीजेपी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। 1983 से बीजेपी के सदस्य रहे दीपक 2003 में बागली से विधायक बने। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मंत्री के पैर रखते ही उखड़ गई नई सड़क, पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

2023 में पार्टी से नाखुश होकर उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि, कांग्रेस सरकार गिरने और बीजेपी सरकार बनने के बाद, वह शिवराज सिंह चौहान के साथ फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। पल्लवी महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव हैं।

2021 में हुआ था पत्नी का निधन

दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया का 2021 में COVID-19 के कारण निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना ने 4 दिसंबर को दीपक के परिवार की मौजूदगी में एक आर्य समाज मंदिर में शादी की है।

Bjp leader weds congress leader 20 years younger wedding photos viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 04:40 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Madhya Pradesh News
  • Viral News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘देश में दो नमूने, एक लखनऊ में दूसरा…’, CM योगी ने ‘बबुआ’ पर कसा तंज तो भड़क गई सपा, मचा हंगामा

2

बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत

3

व्हील चेयर पर बैठा, फोटोशूट कराया और उठकर चलने लगा…वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग, MLA ने बताया सच

4

बिहार के मॉडल अस्पताल में बत्ती गुल…टॉर्च की रोशनी में हो रहा इलाज, देखें लापरवाही का VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.