कांग्रेस पर बरसे विश्वास सारंग, कहा- RSS पर बोलने की खड़गे की हैसियत नहीं, UCC से मजबूत होगी देश की एकता
BJP vs Congress : मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस, प्रियांक खड़गे और एनएसयूआई विवाद पर तीखा हमला बोला है। RSS की भूमिका का बचाव करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी चल रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मंत्री विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Vishwas Sarang Statement: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के बारे में टिप्पणी करने की खड़गे की हैसियत नहीं है और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मंत्री सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करोड़ों स्वयंसेवक अपना घर-परिवार छोड़कर भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कारण देश की एकता और अखंडता मजबूत बनी हुई है और उसे कांग्रेस नेताओं के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
राजनीतिक नौटंकी कर रही कांग्रेस
वहीं, एनएसयूआई के 22 जिला अध्यक्षों को जारी किए गए नोटिस के मामले में भी सारंग ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की निजी जागीर बनकर रह गई है। सारंग ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मामले में कांग्रेस ने खुद ही उनका फॉर्म निरस्त करवाया और अब राजनीतिक नौटंकी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रियों को ‘नाकारा’ बताने वाले BJP विधायक पन्नालाल शाक्य के सुर बदले, प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दी सफाई
Karnataka MLC Election: भाजपा के साथ हो गया खेला! कांग्रेस के पक्ष में पड़े BJP के बड़े वोट
राजधानी से 3 साल में 1968 बच्चियां लापता, उमंग सिघार का सरकार पर हमला- बेटी बचाओ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित
‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
कांग्रेस में खत्म हुआ अनुशासन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर अनुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है। पार्टी में योग्य कार्यकर्ताओं की बजाय नेताओं की परिक्रमा करने वालों को पद दिए जा रहे हैं, जिसके कारण संगठन कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं को नोटिस देने से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस को बड़े नेताओं से जवाब मांगना चाहिए।
देश की एकजुटता के लिए UCC जरूरी
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय एकता के लिए यूसीसी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ऐसे फैसले लिए हैं जो देशहित में रहे हैं और यूसीसी भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें : राजधानी से 3 साल में 1968 बच्चियां लापता, उमंग सिघार का सरकार पर हमला- बेटी बचाओ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित
देश को बांटने की राजनीति करती है कांग्रेस
सारंग ने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार यूसीसी लागू करने की दिशा में गंभीरता से तैयारी कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी देश में कोई सकारात्मक पहल होती है, कांग्रेस उसका विरोध करने लगती है।
