MP News: हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क; मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कही बड़ी बात
Feeder Center In MP: खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा ऐलान करते हुए, मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में फीडर सेंटर खोलने की बात की है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
कैलाश सारंग की मीटिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Feeder Center In MPFeeder Center In MP: मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की खोज और संवर्धन को नई गति देने के उद्देश्य से संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में टैलेंट सर्च अभियान की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों एवं खेल प्रशिक्षकों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रथम स्तर पर प्रदेश के हर जिले में फीडर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, मंत्री विश्वास सारंग ने निर्देश दिए कि द्वतीय स्तर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे नए स्टेडियमों को भी फीडर सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, ताकि गांव और कस्बों के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं मिल सकें।
‘प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है’
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश पहले ही खेल अकादमियों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है और अब फीडर सेंटर नेटवर्क के माध्यम से भी मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही समय पर पहचानने और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य से अब खेलवार और क्षेत्रवार टैलेंट सर्च अभियान चलाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में जिस खेल की प्रतिभाएँ अधिक हैं, वहां विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आता देख ट्रैक पर लेटा युवक…फिर जो हुआ उसे देख कांप गए लोग- देखें VIDEO
‘BJP सरकार ने सिंगरौली अदानी को बेच दिया’, आदिवासी कांग्रेस की बैठक में भड़के उमंग सिंघार; उठाया बड़ा सवाल
कविता डेथ केस में बड़ा अपडेट, अदालत में टली सुनवाई; मृतक का परिवार लगातार उठा रहा CBI जांच की मांग
सागर-जबलपुर हाईवे पर खौफनाक मंजर, गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई अर्टिगा; मिनटों में बनी आग का गोला
‘अधिक बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता’
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्कूलों, कॉलेजों, समर कैंपों और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, फीडर सेंटर और खेल अकादमियों के लिए प्रतिभा खोज का कार्य एकीकृत रूप से किया जाए।
टैलेंट सर्च प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
बैठक में खेल अकादमियों में सीटें बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने टैलेंट सर्च प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक आईटी सॉल्यूशंस और एथलीट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आता देख ट्रैक पर लेटा युवक…फिर जो हुआ उसे देख कांप गए लोग- देखें VIDEO
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि खेलों को जनआंदोलन बनाने के लिए सोशल मीडिया, मीडिया प्लेटफॉर्म, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन स्तर तक व्यापक सहभागिता सुनिश्चित किया जाये | उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल अल्पकालिक योजना नहीं, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने का दीर्घकालिक मिशन है।
