पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

Vishvas Sarang Fuel Saving Appeal: प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने का ऐलान किया है। साथ ही लोगों से ईंधन बचाने की अपील भी की है।
Minister Vishvas Sarang News
विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

Minister Vishvas Sarang News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सार्वजनिक संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील का असर अब मध्य प्रदेश के नेताओं पर भी दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश सरकार में सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने साथ चलने वाले गाड़ियों के काफिले को बंद करने का ऐलान किया है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित और भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है। ऐसे समय में हर नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह इस संदेश को गंभीरता से अपनाए।

नहीं होगा गाड़ियों का लंबा काफिला

उन्होंने कहा कि यदि हम देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री की सलाह और उनके आह्वान को स्वीकार करना हमारा कर्तव्य है। सारंग ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर यह निर्णय लिया है कि अब उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला नहीं चलेगा। सारंग ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल और डीजल का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और वैकल्पिक साधनों को अपनाया जाए।

पीएम मोदी ने देश को मजबूत बनाने का काम किया

मंत्री ने इसे देश के नवनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रयास बताया। सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को मजबूत बनाने का काम किया है और कोरोना काल में भी उनके नेतृत्व में भारत ने बड़ी चुनौती का सामना सफलतापूर्वक किया।

विकसित और स्वावलंबी भारत का संदेश

विश्वास सारंग ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को एक विकसित और स्वावलंबी भारत देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का संतुलित उपयोग और ईंधन बचत जैसे छोटे कदम भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com