Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केन-बेतवा आंदोलन पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- लाठी और गिरफ्तारी से नहीं, संवाद से चलता है लोकतंत्र

Amit Bhatnagar Arrest: केन-बेतवा लिंक परियोजना आंदोलन पर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा। उन्होंने अमित भटनागर सहित आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 19, 2026 | 03:25 PM

उमंग सिंघार (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Umang Singhar On Ken Betwa Link Project Protest: छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन और आंदोलनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए और सरकार से संवाद का रास्ता अपनाने की मांग की।

उमंग सिंघार ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार ने असहमति की आवाजों को दबाना अपना शासन मॉडल बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन लोगों से डरती है, जो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं।

अमित भटनागर सहित आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक दिन पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथियों को हटाया गया और इसके बाद छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे अमित भटनागर सहित अन्य लोगों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि केन-बेतवा परियोजना में कथित भ्रष्टाचार, कानून के उल्लंघन और आदिवासी अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

MP विधानसभा मानसून सत्र: कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, 9 विधेयक लाएगी सरकार

सागर में पहली बारिश में टपकने लगा 36.45 करोड़ में बना संदीपनि स्कूल, क्लासरूम और कंप्यूटर लैब में रिसा पानी

दतिया उपचुनाव: मुकेश नायक का भाजपा सरकार पर हमला, किसान, युवा और महंगाई के मुद्दे पर घेरा

मुरैना : ऑनलाइन गेम में ढाई लाख हारने के बाद रची खुद के अपहरण की साजिश, होटल में बैठकर परिवार से मांगी फिरौती

14 जुलाई को आंदोलन स्थल पहुंचे थे उमंग सिंघार

उमंग सिंघार ने कहा कि वह खुद 14 जुलाई को आंदोलन स्थल पहुंचे थे और वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी थीं। उन्होंने आंदोलनकारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित परिवारों और आंदोलनकारियों से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन उसने संवाद की जगह कार्रवाई का रास्ता चुना।

लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार ने असहमति की हर आवाज़ को कुचलना अपना शासन मॉडल बना लिया है। डरती है सरकार उन प्रदर्शनकारियों से जो सरकार से नहीं डरते। कल जंतर-मंतर से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक जी और उनके साथियों को जबरन हटाया गया, और आज… pic.twitter.com/VmjSIszCHE — Umang Singhar (@UmangSinghar) July 19, 2026

‘क्या भ्रष्टाचार पर सवाल उठाना भी अपराध हो गया?’

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि क्या अब देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना भी अपराध माना जाएगा? क्या किसानों, आदिवासियों और प्रभावित परिवारों की मांगों का जवाब पुलिस कार्रवाई से दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधान और संवाद से चलता है, न कि लाठी और गिरफ्तारी से। लगातार दो दिनों में शांतिपूर्ण आंदोलनों पर हुई कार्रवाई को उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय बताया।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: सियासी गर्मी के बीच दिखी सौहार्द की तस्वीर, जीतू पटवारी ने BJP के आशुतोष तिवारी को लगाया गले

आंदोलनकारियों की रिहाई और जांच की मांग

उमंग सिंघार ने अमित भटनागर सहित सभी गिरफ्तार आंदोलनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रभावित लोगों की बात सुनी जाए और केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े आरोपों एवं शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है और हर नागरिक को सवाल पूछने का संवैधानिक अधिकार है। अब इस मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Umang singhar targets mp government over ken betwa protest arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 03:25 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Umang Singhar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.