Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा केस: फरार वकील पति समर्थ पर 10 हजार का इनाम घोषित; पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी में पुलिस

Police Declared Reward On Samarth Singh: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में फरार समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट रद्द कराने की कोशिश भी शुरू कर दी है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 18, 2026 | 05:28 PM

ट्विसा के पति समर्थ पर इनाम घोषित (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Suspicious Death Case Update: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले का मुख्य आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश तेज करते हुए कटारा थाना पुलिस ने समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, उसके पासपोर्ट को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीपी विकास सहवाल ने आरोपी पर इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार वकील पति की तलाश में अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

समर्थ का पासपोर्ट होगा रद्द

इस मामले में एमपी पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी और तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी समर्थ सिंह के पासपोर्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग को सिफारिश भेजी गई है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसका पासपोर्ट रद्द किया जा सकता है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए इस केस को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपे जाने की भी प्रबल संभावना बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

दमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा

MP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम

वोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज

इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार

ट्विशा के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि, इस हाईप्रोफाइल केस में हर रोज नए मोड सामने आ रहे हैं। कल यानी रविवार को ट्विशा के परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर आंदोलन करते हुए समर्थ और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि ट्विशा के परिजनों ने कहा था कि इस मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की वजह से दवाब बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट में वकील भी उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा

बेटी को न्याय दिलाने में लगे परिजन

बता दें कि, राजधानी भोपाल का यह मामला अब हाई-प्रोफाइल केसों में शामिल हो गया है। रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत और आरोपी वकील पति के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, ट्विशा के परिजन बेटी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक गुहार लगा चुके हैं।

Twisha sharma suspicious death case samarth singh reward declared

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 05:24 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.