Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा केस: शाम 5 बजे होगा ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार, 13 दिन बाद परिजनों ने लिया यह फैसला

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा के शव का आज पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही ट्विशा के पति की इच्छा है कि अस्तियों का विसर्जन ऋषिकेश में किया जाए।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 24, 2026 | 03:03 PM

ट्विशा शर्मा के शव का होगा अंतिम संस्कार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Last Rites Bhadbhada Vishram Ghat Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स की चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। वहीं, ट्विशा शर्मा के परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वंही दूसरी तरफ ट्विशा के पिता की मांग है कि जल्द से जल्द इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए। बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था क्योंकि उसके परिवार का यह आरोप था कि ट्विशा की सास और पति के रसूख के चलते सच को छिपाया गया।

शाम 5 बजे होगा ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार

ट्विशा शर्मा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार उसी स्थान पर किया जाए जहां वह रहती थीं, लेकिन विचार-विमर्श के बाद परिवार को लगा कि गर्मी और व्यवस्था संबंधी दिक्कतों के कारण यह संभव नहीं होगा। परिवार ने अब फैसला किया है कि अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भोपाल के भारभदा विश्राम घाट पर होगा। उनके पिता ने उनकी अस्थियों को ऋषिकेश में विसर्जित करने की इच्छा व्यक्त की है।

सम्बंधित ख़बरें

रायसेन में दुर्लभ ‘चौसिंगा’ हिरण का शिकार, वन विभाग ने 12 बोर बंदूक और छुर्रों के साथ 4 शिकारियों को दबोचा

ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम जारी, हाईकोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा PM

इंदौर हनीट्रैप केस: हनीगर्ल्स के पास DIG स्तर के अधिकारियों के भी वीडियो! दिल्ली और गुजरात तक फैला था यह रैकेट

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई

VIDEO | Twisha Sharma death case: Twisha Sharma’s cousin Ashish Sharma says, “There was a wish to perform the last rites at the place where she had lived, but after discussions, the family felt it would be impractical due to the heat and logistical constraints. The family has now… pic.twitter.com/O6ctpZ8CWX — Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026

क्या समर्थ सिंह का परिवार होगा अंतिम संस्कार में शामिल

जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि आज शाम 5 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, समर्थ के परिवार के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई निमंत्रण का कार्यक्रम नहीं है, जिसकी श्रद्धा होगी वह आएगा।

यह भी पढ़ें: रायसेन में दुर्लभ ‘चौसिंगा’ हिरण का शिकार, वन विभाग ने 12 बोर बंदूक और छुर्रों के साथ 4 शिकारियों को दबोचा

25 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला किया है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी।

Twisha sharma last rites bhadbhada vishram ghat bhopal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 02:55 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.