Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा केस: गवाह के साथ कथित मारपीट और बयान बदलने के दबाव; CBI जांच के बीच बढ़ी सुरक्षा की मांग

Twisha Sharma Case Update: भोपाल के ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़ आया है। डमी के साथ CBI ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशन, वंही दूसरी तरफ गवाह से मारपीट के आरोपों के बाद बढ़ी सुरक्षा की मांग।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 01, 2026 | 05:41 PM

ट्विशा शर्मा केस अपडेट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Twisha Sharma Case Bhopal: भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच के बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। मामले से जुड़े एक गवाह के साथ कथित मारपीट और दबाव बनाने की शिकायत ने जांच को और संवेदनशील बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गवाह ने आरोप लगाया है कि उसे बयान बदलने और मामले से दूर रहने के लिए धमकाने की कोशिश की गई। शिकायत सामने आने के बाद जांच एजेंसियां इस पहलू को भी गंभीरता से देख रही हैं।

इधर, मामले की जांच कर रही सीबीआई लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। सोमवार को एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। इसके लिए ट्विशा के वजन के बराबर डमी, फंदा और अन्य सामग्री का उपयोग किया गया। इस दौरान आरोपी पति समर्थ सिंह और पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भी मौके पर ले जाकर घटनाक्रम को दोहराया गया। सीबीआई यह समझने की कोशिश कर रही है कि 12 मई को आखिर क्या हुआ था और घटनाओं का क्रम क्या रहा।

ट्विशा के ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप

ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार ने शुरू से ही दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता और आरोपियों के प्रभावशाली पृष्ठभूमि को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

जबलपुर में आधी रात को अग्नि तांडव, अधारताल के कागज गोदाम में भड़की भीषण आग; 50 लाख से अधिक का सामान स्वाहा

चयन के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, भोपाल में सड़क पर उतरे संगीत-नृत्य के शिक्षक; जयवर्धन सिंह का मिला साथ

LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कमलनाथ का भाजपा सरकार पर हमला, महंगाई को बताया जनता पर चौतरफा वार

‘मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी’, शिवराज सिंह चौहान ने किया खेत बचाओ अभियान का शंखनाद; किसानों को दिया बड़ा संदेश

गवाहों के बयानों की हो रही बारीकी से जांच

सीबीआई पहले ही गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से लंबी पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने अदालत में यह भी कहा है कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, चोटों के निशान, कथित सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों के बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है। हालिया घटनाक्रम में गवाह के साथ कथित मारपीट की शिकायत सामने आने के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: जबलपुर में आधी रात को अग्नि तांडव, अधारताल के कागज गोदाम में भड़की भीषण आग; 50 लाख से अधिक का सामान स्वाहा

सभी गवाहों को सुरक्षा दी जाए- ट्विसा के परिजन

मामले को लेकर देशभर में नजर बनी हुई है और ट्विशा शर्मा के परिवार की मांग है कि सभी गवाहों को सुरक्षा दी जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं CBI की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Twisha sharma case update alleged assault on witness and pressure to alter statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.