Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था

Twisha Sharma Father Statement: ट्विशा शर्मा के पिता ने गंगा नदी में विसर्जित की अस्थियां। उन्होंने कहा कि ट्विशा का ऋषिकेश से गहरा लगाव था। इस दौरान ट्विशा के रिस्तेदार और दोस्त भी मौजूद रहे।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 29, 2026 | 10:08 PM

ट्विशा शर्मा की अस्थियां गंगा में विसर्जित (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Ashes Immersed In Ganga: ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के इस मामले में शुक्रवार को ट्विशा के परिजन ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान परिवार भावुक नजर आया। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि ऋषिकेश से उनकी बेटी का गहरा जुड़ाव था और वह इस शहर को बेहद पसंद करती थी।

ट्विशा शर्मा ने भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही 12 मई को उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ टीम द्वारा दूसरा पोस्टमार्टम कराया गया था। दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 मई को ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया।

इसलिए ऋषिकेश में की अस्थियां विसर्जित

ऋषिकेश पहुंचे ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी को योग और आध्यात्म से विशेष लगाव था। उन्होंने ऋषिकेश में योग की क्लासेस भी की थीं और यहां से 300 घंटे का प्रोफेशनल योग प्रशिक्षण पूरा किया था। परिवार के मुताबिक ट्विशा को गंगा किनारे बैठना और वहां समय बिताना बेहद पसंद था। यही कारण था कि परिवार ने उसकी इच्छा और पसंद का सम्मान करते हुए उसकी अस्थियों का विसर्जन गंगा नदी में करने का निर्णय लिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इंदौर में ‘वॉटर वॉर’, जीतू पटवारी की पानी रिपोर्ट पर भड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव; आरोपों को बताया साजिश

उमरिया में भीषण हादसा, धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 4 की मौके पर मौत

इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला

ट्विशा के करीबी दोस्त भी रहे मौजूद

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार, रिश्तेदार और ट्विशा के करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से ट्विशा को याद किया और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया। नवनिधि शर्मा ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष, खासकर पति समर्थ सिंह और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके जीवन के सबसे पवित्र रिश्ते और प्रेम को बर्बाद कर दिया।

यह भी पढें: ‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

न्याय न मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई- ट्विशा के पिता

नवनिधि शर्मा ने कहा कि परिवार अब भी न्याय की लड़ाई लड़ रहा है और यह संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम तब तक लड़ाई जारी रखेंगे, जब तक ट्विशा को न्याय नहीं मिल जाता। अब मामले की जांच सीबीआई के पास है, जिससे हमारी उम्मीदें और बढ़ गई हैं। हमें भरोसा है कि जांच में सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Twisha sharma ashes immersed in ganga rishikesh father statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 10:07 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.