Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न कोर्ट स्टे, न चॉइस फिलिंग… सिर्फ कोरा आश्वासन! चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का डीपीआई के सामने प्रदर्शन

Bhopal News: MP में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी अब गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। चयन परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज होकर आंदोलन शुरु कर दिया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 06, 2026 | 05:34 PM

अभ्यर्थियों का प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत रिपोर्टर)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Teacher Recruitment Delay: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी अब गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज होकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के बाहर प्रदर्शन करते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई।

करीब 10,700 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी हुए लगभग 9 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक न तो नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं और न ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो पाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। इसके तहत 2023 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई, जबकि अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा कराई गई। लंबी प्रक्रिया के बाद सितंबर 2025 में परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी की गई, लेकिन इसके बाद से प्रक्रिया ठप पड़ी है।

9 महीने से इंतजार कर रहे चयनित उम्मीदवार

राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका की धारा 3.28 के मुताबिक चयन सूची जारी होने के तीन महीने के भीतर नियुक्ति आदेश जारी करना अनिवार्य है। इसके बावजूद 8 से 9 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

अंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला

Bargi Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, इंजन नहीं ‘जनरेटर’ के भरोसे चल रहा था क्रूज

सस्पेंड पुलिसकर्मी का ‘नशा’ उतरा, एसपी ऑफिस के बाहर कर रहा था ड्रामा; महिला ने चप्पलों से पीटा- देखें VIDEO

बुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार

टाइमलाइन से समझिए पूरा मामला

पड़ाव समय
भर्ती प्रक्रिया का आगाज वर्ष 2022
पात्रता परीक्षा वर्ष 2023
चयन परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025
परिणाम घोषित सितंबर 2025
प्रभावित अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 10,700
मौजूदा गतिरोध चॉइस फिलिंग और जॉइनिंग आदेश का अभाव

चयनित उम्मीदवारों ने लगाए यह आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे चयनित उम्मीदवारों का आरोप है कि अब तक न तो पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है और न ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई है। नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। मार्च में चॉइस फिलिंग और अप्रैल में जॉइनिंग शुरू कराने की बात कही गई थी, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना

10 हजार से ज्यादा युवा परेशान

करीब 10 हजरा 700 चयनित अभ्यर्थी इस देरी का खामियाजा भुगत रहे हैं। उनका कहना है कि अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, इसके बावजूद नियुक्ति न मिलना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया पर किसी प्रकार का कोर्ट स्टे नहीं है, फिर भी देरी के लिए बार-बार कानूनी कारणों का हवाला दिया जा रहा है।

Teacher recruitment delay protest dpi bhopal 10700 candidates appointment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 05:34 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.