Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में झुग्गी शिफ्टिंग पर विवाद, हाईटेंशन लाइन के नीचे बसा दिए परिवार; सुरक्षा और पर्यावरण पर खड़े हुए सवाल

Bhopal News: बावड़ियाकलां स्थित दीपक नगर झुग्गी बस्ती से जिला प्रशासन ने करीब 35 परिवारों को जल्दबाजी में बाग मुगलिया एक्सटेंशन इलाके में स्थानांतरित कर दिया।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 13, 2026 | 05:40 PM

झग्गिवासियों को किया शिफ्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Slum Shifting Controversy: भोपाल के बावड़ियाकलां स्थित दीपक नगर झुग्गी बस्ती से कुछ ही दिनों पहले जिला प्रशासन ने करीब 35 परिवारों को जल्दबाजी में बाग मुगलिया एक्सटेंशन इलाके में स्थानांतरित कर दिया। जिस स्थान पर इन परिवारों को बसाया गया है, वह ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आता है और उसके ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन भी गुजर रही है।

ऐसे में इस शिफ्टिंग को लेकर पर्यावरण के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं, इसका लोगों ने विरोध भी जताया।

हाई टेंशन लाइन के नीचे झुग्गियां का निर्माण शुरू

पेड़ों के बीच और हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे झुग्गियों का निर्माण शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार कोलार क्षेत्र के पटवारी और आरआई ने बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट के सामने दीपक नगर से आए झुग्गीवासियों को जमीन की नापजोख कर जगह आवंटित की। इसके बाद वहां बांस-बल्ली लगाकर झुग्गियां तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO

बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता

जानकारी के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

बता दें की इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव, संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में एक जगह की झुग्गी हटाकर दूसरी जगह झुग्गी बसाने से भोपाल झुग्गी मुक्त कैसे होगा?

अरेड़ी में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई

शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम अरेड़ी स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में खसरा क्रमांक 292 और 293 की करीब 2 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bhopal News: पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार इस जमीन का शासकीय गाइडलाइन मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जबकि बाजार में इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। प्रशासन द्वारा इस सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर यहां प्रस्तावित शासकीय प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा।

Slum shifting bag mugalia high tension line controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 03:16 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.