मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन
Apnapan Book On PM Modi: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर आधारित अपनी पुस्तक 'अपनापन' की जानकारी साझा की है। 26 मई को दिल्ली में होगा किताब का विमोचन।
- Written By: सजल रघुवंशी
शिवराज सिंह चौहान बुक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shivraj Singh Chouhan Book Apnapan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित ‘अपनापन’ नामक पुस्तक लिखी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। इस पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में होने जा रहा है।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘अपनापन’ उनके लिए सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए 33 वर्षों के अनुभवों और यादों को शब्द देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया मोदी को एक प्रभावशाली नेता के रूप में देखती है, वहीं उन्हें करीब से एक साधक, कर्मयोगी और असाधारण व्यक्तित्व के रूप में देखने का अवसर मिला है।
शिवराज सिंह चौहन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया और लिखा कि तीन दशकों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अनेक भूमिकाओं और विभिन्न दायित्वों में कार्य करते हुए मुझे उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व, सेवा, संगठन, सुशासन और राष्ट्र-समर्पण को अनेक दृष्टिकोणों से से देखने-समझने का अवसर मिला। इन्हीं अनुभवों, भावनाओं, प्रेरणाओं और जीवन-मूल्यों को मैंने अपनी पुस्तक ‘अपनापन’ में संजोने का विनम्र प्रयास किया है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में पेप्सिको के मेगा प्लांट का CM मोहन यादव ने किया वर्चुअली लोकार्पण; 800 युवाओं को मिलेगा रोजगार
सागर के जवाहर पुल पर चक्का जाम, मांगों को लेकर सड़क पर उतरे गौ सेवक; जमकर फूटा गुस्सा
भोपाल से दिल्ली तक मचेगा हड़कंप, उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान; 1 अगस्त को देश भर के कलेक्टॉरेट घेरेगा विपक्ष
केंद्रीय सचिवों के साथ पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक शुरू, देश में ‘समग्र सुधार’ के लिए बनेगा नया रोडमैप
तीन दशकों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ अनेक भूमिकाओं और विभिन्न दायित्वों में कार्य करते हुए मुझे उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व, सेवा, संगठन, सुशासन और राष्ट्र-समर्पण को अनेक दृष्टिकोणों से से देखने-समझने का अवसर मिला। इन्हीं… pic.twitter.com/4maULbPRtc — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 14, 2026
26 मई को होगा ‘अपनापन’ का लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता है कि मेरी इस कृति ‘अपनापन’ का लोकार्पण 26 मई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में होगा। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में 1991 की एकता यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय कई लोग इसे राजनीतिक यात्रा मान रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया था।
यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रिटायर्ड जज की बहू की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझा केस?
किताब पठकों को राष्ट्रभक्ति की भूमिका निभाने की प्रेरणा देगी- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा विश्वास है कि यह पुस्तक सभी पाठकों को, विशेषकर हमारे युवा मित्रों को; सेवा, संवेदना, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के विचारों के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगी।
