5 साल का इंतजार और अब भी बेरोजगार! नियुक्ति के लिए सड़कों पर उतरे संगीत-नृत्य शिक्षक; DPI आयुक्त ने मोड़ा मुंह
Music Teacher Joining Delay MP: संगीत और नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के करीब 6 महीने बाद भी अभ्यर्थियों को अब तक ज्वाइनिंग नहीं मिली। इस वजह से अभ्यार्थियों ने आज प्रदर्शन किया।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
भावुक हुई अभ्यर्थी (सोर्स- नवभारत रिपोर्ट )
MP Sangeet Shikshak Bharti 2026: मध्य प्रदेश में संगीत और नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के करीब 6 महीने बाद भी अभ्यर्थियों को अब तक ज्वाइनिंग नहीं मिल पाई है। नियुक्ति प्रक्रिया दिसंबर 2025 में पूरी हो चुकी थी, लेकिन चयनित शिक्षक अब भी नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे हैं। परेशान अभ्यर्थियों ने सोमवार को भोपाल स्थित डीपीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जल्द ज्वाइनिंग देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि साल 2022 में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। लंबी प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और रिजल्ट के बाद भी अब तक नियुक्ति नहीं दी गई। उनका आरोप है कि नियम के अनुसार रिजल्ट आने के तीन महीने के भीतर ज्वाइनिंग हो जानी चाहिए, लेकिन पूरी प्रक्रिया 5 साल से ज्यादा समय से खिंचती चली आ रही है।
प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ज्वाइनिंग नहीं होने से वह आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक रूप से परेशान हैं। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उम्र और करियर का महत्वपूर्ण समय इस प्रक्रिया में निकल गया, लेकिन अब तक स्थायी रोजगार नहीं मिल पाया।
सम्बंधित ख़बरें
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
अभ्यर्थियों ने कला की अनदेखी के लगाए आरोप
शिक्षकों ने मध्य प्रदेश सरकार पर कला और संस्कृति से जुड़े विषयों की अनदेखी का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि यह प्रदेश तानसेन, सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर और किशोर कुमार जैसी महान संगीत विभूतियों की जन्मस्थली है, इसके बावजूद संगीत और नृत्य शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
डीपीआई आयुक्त प्रदर्शन शुरू होते ही निकल गए
प्रदर्शनकारियों के अनुसार वह अपनी मांग लेकर मंत्री कार्यालय पहुंचे तो उन्हें डीपीआई भेज दिया गया। वहीं डीपीआई आयुक्त प्रदर्शन शुरू होते ही कार्यालय से निकल गए। बाद में अधिकारियों की ओर से दोपहर 3 बजे के बाद कार्रवाई और चर्चा का आश्वासन दिया गया।
यह भी पढ़ें: 95 हजार पाउंड का लालच, मुंबई एयरपोर्ट के नाम से फर्जी कॉल; ग्वालियर में साइबर ठगों ने ऐसे लूटे 1.23 लाख रुपये
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर से हटने के लिए कहा और नहीं हटने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। हालांकि शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े रहे और जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग करते रहे।
