Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Congress News: क्रॉस वोटिंग के बीच राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की कठिन परीक्षा, 4 वोटों से साख बचाना चुनौती

MP Congress Cross Voting Fear: 3 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में दतिया , विजयपुर और बीना के विधायकों ने आलाकमान की टेंशनबढ़ा दी है कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग के बीच 1 सीट बचाये रखना चुनौती है

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 20, 2026 | 10:55 AM

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की कठिन परीक्षा, सोर्स :सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh Political News: मध्य प्रदेश में अगले जून महीने में खाली रही राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।चुनाव के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है, लेकिन चुनाव की आहट से पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खेमे में ‘क्रॉस वोटिंग’ को लेकर बेचैनी बढ़ गई है।कांग्रेस आलाकमान को डर है कि यदि महज चार विधायक भी छिटके, तो MP Congress के हाथ से एक सुरक्षित सीट भी निकल जाएगी। विधायकों के इस गणित को सुलझाने और अपनी सीट बचाने के लिए पार्टी के भीतर गुप्त मंथन का दौर शुरू हो चुका है।

बीजेपी संख्या बल में काफी आगे

विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के लिहाज से तीन में से दो सीटें सत्तारूढ़ बीजेपी के खाते में जाना पूरी तरह तय माना जा रहा है। बची हुई एक सीट तकनीकी रूप से कांग्रेस के हिस्से में आनी चाहिए। हालांकि, हाल के दिनों में अन्य राज्यों में कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग और ऐन वक्त पर अनुपस्थित रहने के कड़वे अनुभवों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के कान खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी ही पार्टी के कुछ ‘संदिग्ध’ विधायकों पर चुपके से निगरानी रखना शुरू कर दिया है।

तीन विधायकों ने बिगाड़े समीकरण दो  नहीं कर पायंगे पतदान

दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता शून्य किए जाने के बाद अब कांग्रेस के 64 सदस्य विधानसभा में हैं। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता शून्य करने संबंधी निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक तो लगा दी है, लेकिन वह चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे।सबसे बड़ा सिरदर्द बीना से कांग्रेस टिकट पर जीतीं विधायक निर्मला सप्रे बनी हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

DAVV के IET हॉस्टल में हंगामा: छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन

मध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक

मध्य प्रदेश में हड़ताल: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट संघ का विरोध

नर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन

राज्यसभा चुनाव के लिए निर्मला स्प्रे को अपना मानेगी कांग्रेस

निर्मला सप्रे साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी कई मौकों पर खुलेआम भाजपा के मंचों पर नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने तकनीकी रूप से कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है और खुद को कांग्रेस में ही बताती हैं। उनके इस दलबदलू रुख के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है, जिस पर सुनवाई जारी है।कांग्रेस सप्रे के वोट को अपने पक्ष में मानकर नहीं चल रही है, हालांकि रणनीतिक तौर पर प्रदेश पदाधिकारियों ने हाल ही में उनसे संपर्क साधकर कांग्रेस के पक्ष में ही वोट करने का भावुक अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें : मोहन कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को मिलेगी मंजूरी, प्रशासनिक तबादलों की लिमिट तय

4 वोट कांग्रेस के लिए बचाये रखना चुनौती

यदि मुकेश मल्होत्रा, राजेंद्र भारती (कानूनी रूप से अयोग्य) और निर्मला सप्रे (संदेहास्पद रुख) को समीकरण से बाहर मान लिया जाए, तो कांग्रेस के पास अपनी तय सीट को बचाने के लिए सिर्फ 4 अतिरिक्त वोटों का ही मार्जिन बचता है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इतने कम अंतर के बीच यदि भाजपा ने कोई बिसात बिछाई या आंतरिक गुटबाजी हावी हुई, तो कांग्रेस के लिए अपनी लाज बचाना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल, पूरी कांग्रेस लॉबी ‘एक-एक वोट’ को सहेजने के लिए किलेबंदी में जुट गई है।

Rajya sabha election mp congress cross voting fear

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 10:47 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh Assembly
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.