President MP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 जून से दो दिवसीय एमपी दौरा; ओंकारेश्वर में करेंगी दर्शन
President Draupadi Murmu MP schedule: खंडवा और जबलपुर में प्रशासनिक तैयारियां तेज, सिकल सेल कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद; आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
- Written By: सुधीर दंडोतिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,सोर्स: सोशल मीडिया
President Murmu MP Tour: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगामी 18 और 19 जून को मध्य प्रदेश का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित हुआ है। महामहिम के इस संभावित आगमन को लेकर प्रदेश का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट और सक्रिय हो गया है। विशेष रूप से खंडवा और जबलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।
ओंकारेश्वर में दर्शन
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन यानी 18 जून को खंडवा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वहां वे भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेंगी।
सिकल सेल कार्यक्रम में शिरकत
इसके अगले दिन, 19 जून को राष्ट्रपति सिकल सेल (Sickle Cell) बीमारी के उन्मूलन और जागरूकता से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। शिक्षा विभाग के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य कैबिनेट के कई मंत्री और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत पर सवाल: 24 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुरैना के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
MP Rajya Sabha Polls: मप्र में दिल्ली से भोपाल तक बढ़ी सियासी तपिश, दोनों खेमों में बैठकों का दौर जारी
MP को सौगात: बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में सड़कों का बिछेगा जाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
21 जून को जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना
खंडवा के अलावा, राष्ट्रपति के 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर आने की चर्चा भी जोरों पर है। जबलपुर जिला प्रशासन भी इस संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा ले रहा है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति भवन से अभी इन दौरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि (Official Confirmation) होना बाकी है, लेकिन समय कम होने के कारण प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुरैना के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
पिछले साल निरस्त हो गया था दौरा
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल 2025 में भी ठीक इन्हीं तारीखों—18 और 19 जून को राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश दौरा तय था। उस समय उनके इंदौर और बड़वानी में कार्यक्रम प्रस्तावित थे, लेकिन ऐन वक्त पर अपरिहार्य कारणों से वह दौरा निरस्त कर दिया गया था। यही वजह है कि इस बार खंडवा और जबलपुर प्रशासन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
