Prahlad Patel son wedding: प्रह्लाद पटेल के बेटे की शादी में दिग्गजों का जमावड़ा , CM मोहन सहित कई हस्ती शामिल
MP Minister Prahlad Patel son marriage: समारोह बेहद सरल रखा गया था, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए।मंदिर के रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक रस्में पूरी की गईं।
- Written By: सुधीर दंडोतिया
प्रह्लाद पटेल के बेटे की शादी, सोर्स सोशल मीडिया
Celebrity politicians at Prahlad Patel son wedding: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल की शादी नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे के साथ तिरुपति में हुई। बालाजी मंदिर में रीती रिवाज के साथ लिए सात फेरे ।
बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी बेहद सादे समारोह में हुई। आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्थान तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी की रस्में संपन्न हुईं।विवाह समारोह में चुनिंदा नेता, रिश्तेदार और परिजन मौजूद थे। CM डॉ. मोहन यादव भी गुरुवार को तिरुपति पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
नेताओं ने किया डांस, दिया आशीर्वाद
बारात में मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान लुंगी-कुर्ते में नजर आए। विजयवर्गीय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ लुंगी डांस किया। और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
MP में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर; पर्यटन और कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
शादी में आए शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और अन्य दिग्गज
शादी में दिग्गज नेता हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे शामिल हुए।
मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे की शादी में शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं का लूंगी डांस pic.twitter.com/iB5gUgzCcC — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) May 8, 2026
23 अप्रैल को हुई थी सगाई
नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे और प्रबल सिंह पटेल की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल में हुई थी। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर हुई थी।
कौन है प्रह्लाद पटेल ?
प्रह्लाद सिंह पटेल एक अनुभवी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में, वे मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें नर्मदा भक्त के रूप में भी जाना जाता है और वे पर्यावरण संरक्षण, विशेषकर नदियों के संरक्षण के लिए सक्रिय रहते हैं।
यह भी पढें : BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
वे केंद्र की मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री (2021-2023) रह चुके हैं। इससे पहले वे संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री भी रहे।वे पांच बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के दमोह और सिवनी निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार: वे वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
