NEET UG Paper Leak: दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से की परीक्षाओं पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग
NTA Paper Leak History: दिगिवजय सिंह ने पत्र में लिखा - कहा- NEET-UG परीक्षा निरस्त होने से छात्र तनाव में हैं, सरकार 8 साल की गड़बड़ियों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे।
- Written By: सुधीर दंडोतिया
दिगिवजय सिंह ने पत्र में लिखा , सोर्स सोशल मीडिया
NEET UG White Paper Demand: 05 जून 2026 संसद की स्थायी समिति (शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल) के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने NEET-UG एवं NTA द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मांग की है कि केंद्र सरकार इन परीक्षा विवादों पर एक विस्तृत ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी करे।
विद्यार्थियों में मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति
दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि NEET-UG 2026 परीक्षा निरस्त होने के कारण देश के लाखों छात्र इस समय गहरे मानसिक तनाव और असमंजस से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आधिकारिक जानकारी के अभाव में विद्यार्थियों के बीच अविश्वास का माहौल बन रहा है। छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पेपर लीक और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच में अब तक क्या प्रगति हुई है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई?”
सम्बंधित ख़बरें
Rajya Sabha Election: दिग्विजय सिंह के इनकार के बाद राहुल गांधी की पसंद पर लगी मुहर, जानें MP का पूरा गणित
बूथ मैनेजमेंट में माहिर हैं रजनीश अग्रवाल, शादी में शामिल होने आए थे नितिन नबीन, अब मिला भाजपा से तोहफा
राहुल गांधी ने खुदकुशी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से की बात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों की टक्कर में 5 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
पिछले 8 वर्षों का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की है कि केंद्र सरकार पिछले आठ वर्षों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं का पूरा विवरण जनता के सामने रखे। इस श्वेत पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं को स्पष्ट किया जाना चाहिए:
प्रत्येक मामले में अब तक हुई जांच की स्थिति।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची।
कोर्ट में दाखिल चार्जशीट (आरोप-पत्र) या क्लोजर रिपोर्ट की कानूनी स्थिति।
पारदर्शिता से ही बहाल होगा युवाओं का भरोसा
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने खुदकुशी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से की बात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
NEET-UG 2024 और UGC-NET 2024 परीक्षा विवादों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्यवाही पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। देश के युवाओं का भविष्य और परीक्षा प्रणाली पर उनका विश्वास दांव पर लगा है। ऐसे में केवल पारदर्शिता और जवाबदेही के जरिए ही छात्रों का भरोसा वापस जीता जा सकता है। दिग्विजय सिंह ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इस पर तथ्यात्मक कदम उठाएंगे।
