जारी हुआ MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर, अब साल में दो बार मिलेगा परीक्षा का मौका, सीएम ने शेयर किया शेड्यूल

MPPSC Exam 2027 : MPPSC की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सीएम मोहन यादव ने 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया। अब राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी।
MPPSC Exam Calendar 2027
MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडरफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • जारी हुआ MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर ।

  • अब साल में दो बार आयोजित होगी MPPSC 2027।

  • सीएम मोहन यादव ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर ।

MPPSC Exam Calendar 2027 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अब इन अभ्यर्थियों को राज्य सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए वर्ष में एक बार का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। सीएम मोहन यादव ने युवा वर्ष 2027 के तहत राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की घोषणा को अमल में लाते हुए साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक साल में दो बार एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

सरकार ने जो घोषणा की उस पर किया अमल

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने युवा वर्ष 2027 में MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का संकल्प लिया था। परीक्षा कैलेंडर जारी कर इस घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मप्र सरकार युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

MPPSC की तैयारी करने वालों को योजना बनाने में मिलेगी मदद

आपके बता दें सीएम ने कहा कि परीक्षा कैलेंडर जारी होने से युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी पहले से परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखकर पढ़ाई रिवीजन और परीक्षा की रणनीति तैयार कर सकेंगे। साल में दो बार परीक्षा होने से उन्हें अपनी तैयारी परखने और लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर कर ये जानकारी दी।

पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पर जोर

सीएम ने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने MPPSC की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पूरे आत्मविश्वास, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। अब अभ्यर्थियों की नजर जारी परीक्षा कैलेंडर में घोषित तारीखों पर रहेगी।

MPPSC Exam Calendar 2027
CM मोहन यादव का विदेश दौरा स्थगित, आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए लिया यह फैसला