MP Board Exam 2026-27:कक्षा 9वीं से 12वीं तक बदला प्रश्न पत्र पैटर्न, 2 अंकों के सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प

MP Board News : नए नियमों के तहत मुख्य विषयों के प्रश्न पत्रों में दो अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में विद्यार्थियों को अब आंतरिक विकल्प नहीं मिलेगा।
MP Board Exam Pattern Change 2026-27
कक्षा 9वीं से 12वीं तक बदला प्रश्न पत्र पैटर्नफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • MP Board ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया है।

  • मुख्य विषयों में 2 अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प खत्म कर दिया गया है।

  • 3 अंकों और 4 अंकों के प्रश्नों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प मिलेंगे।

  • NSQF विषयों में 5 अंकों और 7 अंकों के प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा शुरू होगी।

  • नए नियम 2026-27 की परीक्षाओं से लागू होंगे।

  • बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी होने का विद्यार्थियों को इंतजार है।

MP Board Exam Pattern Change 2026-27 : माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत मुख्य विषयों के प्रश्न पत्रों में दो अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में विद्यार्थियों को अब आंतरिक विकल्प नहीं मिलेगा।

वहीं, 3 और 4 अंकों के प्रश्नों में पहले की तरह विकल्प की सुविधा जारी रहेगी। बोर्ड का ये निर्णय इसी शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।

2 अंकों के प्रश्नों में खत्म हुई विकल्प की सुविधा

माध्यमिक शिक्षा मंडल के नए निर्देशों के अनुसार कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के मुख्य विषयों के प्रश्न पत्रों में दो अंकों के अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा समाप्त कर दी गई है। इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को इन प्रश्नों का उत्तर निर्धारित प्रश्न के अनुसार ही देना होगा। परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों को इस बदलाव को ध्यान में रखना होगा।

3 और 4 अंकों के प्रश्नों में मिलेगा विकल्प

बोर्ड ने तीन अंकों के लघु उत्तरीय और चार अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा पहले की तरह जारी रखने का निर्णय लिया है। यानी इन प्रश्नों में विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर उत्तर देने का अवसर मिलता रहेगा। इस व्यवस्था से प्रश्न पत्र के अन्य हिस्सों में पहले से चली आ रही विकल्प प्रणाली बरकरार रहेगी।

Attachment
PDF
mp board
Preview

NSQF विषयों के प्रश्न पत्रों में भी बदलाव

नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के अंतर्गत आने वाले विषयों के प्रश्न पत्रों में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत 5 अंकों के दीर्घ उत्तरीय और 7 अंकों के निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा शुरू की जाएगी। ये बदलाव NSQF विषयों की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।

समिति के निर्णय के बाद लागू हुआ नियम

बोर्ड के अनुसार ये निर्णय पाठ्यचर्या समिति की 20 अगस्त 2025 को हुई बैठक में लिया गया था। इसके बाद 28 अगस्त 2025 को कार्यपालिका समिति की बैठक में इसे अनुमोदन मिला। 15 अक्टूबर 2026 के नोटिस में इन नियमों की जानकारी दी गई। नए निर्देश शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू होंगे।

MP Board Exam Pattern Change 2026-27
Toll Tax बचाने के लिए Google Maps पर खोज रहा था शॉर्टकट! शीतला माता मंदिर हादसे में नया खुलासा

MP Board की डेटशीट का इंतजार

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने का विद्यार्थियों को इंतजार है। एमपी बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 7 मार्च तक, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह है कि वे नए प्रश्न पत्र पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी करें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

Navbharat Live
navbharatlive.com