MP में प्री-मानसून का असर तेज: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और बरसात के आसार
MP Pre Monsoon: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में अगले दो दिन बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तापमान में गिरावट आई है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी देखने को मिली, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि कुछ स्थानों पर मकानों के छप्पर तक उड़ गए।
मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, सोमवार को आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर जिलों के लिए तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास मंदिर में चोरी, लक्ष्मण जी का चांदी का मुकुट ले गया युवक
दो राज्यों में बंटा है यह अनोखा रेलवे स्टेशन! टिकट लेने के लिए बदलना पड़ता है राज्य, जाने स्टेशन की 5 खास बातें
गोविंद सिंह राजपूत को MP हाईकोर्ट से राहत, कांग्रेस प्रत्याशी की याचिका खारिज; दूसरी पर 4 अगस्त को होगी सुनवाई
MP के खिलाड़ी बढ़ा रहे देश का मान, कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने पर खेल मंत्री विश्वास सारंग गदगद; कर दिया यह ऐलान
इन जिलों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं
इधर खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने की संभावना जताई गई है।
भोपाल में दिनभर हुई बारिश, तापमान में गिरावट
रविवार को राजधानी भोपाल में रुक-रुककर पूरे दिन बारिश होती रही। सीहोर, इंदौर, रायसेन और खरगोन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। रायसेन में तेज हवाओं से कई मकानों के छप्पर उड़ गए, जबकि खरगोन में किसानों की निंदाई और बुआई का कार्य प्रभावित हुआ। आंधी और बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर 36.3 डिग्री, ग्वालियर 39.2 डिग्री, उज्जैन 36.5 डिग्री और जबलपुर 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें : Gwalior News: पिकनिक मनाने गए थे दोस्त, तिघरा डैम में डूबे दो मेडिकल कॉलेज के छात्र; 18 घंटे बाद मिला दूसरा शव
सिर्फ चार शहरों में 40 डिग्री के पार पारा
प्रदेश में खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला ऐसे शहर रहे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी में सबसे कम 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 35 डिग्री, सिवनी में 36 डिग्री, राजगढ़ में 36.4 डिग्री, नर्मदापुरम और श्योपुर में 36.6 डिग्री, बैतूल में 36.7 डिग्री तथा शाजापुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
