Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Weather Update: नौतपा में तपिश के साथ बदला मौसम, ओले-बारिश और आंधी का दौर, आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। आज कई जिलों में लू का अलर्ट है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 29, 2026 | 07:28 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुवार को दमोह समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में गर्मी और खराब मौसम दोनों का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय यहां भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जबकि शाम होते-होते मौसम बदल सकता है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने और ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है।

27 जिलों में हीटवेव का असर

भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। वहीं इंदौर-उज्जैन संभाग के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था

‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा

इंदौर दूषित पानी मामला: PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 240 में से 98% वाटर सैंपल हुए फेल

प्रदेश के 10 शहरों में पारा 45 डिग्री पार

नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 46 डिग्री, दतिया में 45.7 डिग्री, नौगांव, दमोह और मलाजखंड में 45.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा टीकमगढ़ में 45.2 डिग्री, सतना में 45.1 डिग्री तथा मंडला और सागर में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुना, श्योपुर, रायसेन, रीवा और छिंदवाड़ा में भी तेज गर्मी का असर बना रहा।

बड़े शहरों का तापमान

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबलपुर में 44 डिग्री, भोपाल में 43.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और इंदौर में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : MP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई

अगले तीन दिन बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। 30 और 31 मई के साथ 1 जून तक कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

Mp weather update heatwave rain hailstorm alert nautapa madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 07:28 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Heat Wave Updates
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.