Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार

Heatwave Alert In MP: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में पारा 44 के पार पहुंच गया।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 14, 2026 | 07:21 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज की गई, जहां पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के आधे हिस्से में लू का असर बना रहेगा। खासतौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में तीव्र गर्मी पड़ने की संभावना है।

इंदौर-उज्जैन संभाग में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में ‘वॉर्म नाइट’ की चेतावनी भी दी है, यानी रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। इसके अलावा झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

MP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI

Jabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध

कांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत

MP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला

भोपाल-जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी

गुरुवार को भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

12 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार

बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

  • खजुराहो – 45.4°C
  • रतलाम – 45.2°C
  • धार – 45°C
  • शाजापुर – 44.7°C
  • गुना – 44.6°C
  • श्योपुर और सागर – 44.4°C
  • खरगोन और रायसेन – 44.2°C
  • खंडवा – 44.1°C
  • दमोह – 44°C

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का भी असर

मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.2 डिग्री, इंदौर में 43.6 डिग्री, ग्वालियर में 42 डिग्री और जबलपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का दूसरा रूप भी देखने को मिला। बुधवार शाम जबलपुर और सिवनी में बारिश हुई, जबकि पांढुर्णा में ओलावृष्टि दर्ज की गई। कई जिलों में तेज आंधी भी चली।

ये भी पढ़ें : Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन

17 मई तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग अगले चार दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी बनी रहेगी। इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। वहीं भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 17 मई तक प्रदेश के बड़े हिस्से में अलर्ट जारी रखा है। मई के 13 दिनों में 11 दिनों तक कहीं बारिश तो कहीं आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली थी।

Mp weather update heatwave alert in madhya pradesh temperature crosses 45 degree

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 07:21 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.