MP Weather Report: 20 जून के बाद मानसून की दस्तक संभव, प्री-मानसून सिस्टम से बारिश और आंधी का दौर जारी
Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है। इससे पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आमद इस बार सामान्य समय से कुछ दिन देरी से होने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। हालांकि मानसून के आने से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं, जिससे कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी व्यापक मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
तेज आंधी चलने की भी संभावना
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं इंदौर और शहडोल संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
दिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना
Wardha News: वर्धा में बारिश से खरीफ फसलों को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच UCC बिल पास; कांग्रेसी विधायकों ने जमकर की नारेबाजी
कहीं बारिश तो कहीं गर्मी
बुधवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे, तेज हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बीच प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर भी बना हुआ है। बुधवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में पारा 40 के पार
खरगोन, राजगढ़, खंडवा, मलाजखंड, खजुराहो, सागर और नरसिंहपुर समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी भोपाल में 39.4 डिग्री, इंदौर में 38.5 डिग्री, ग्वालियर में 38.9 डिग्री, उज्जैन में 39.5 डिग्री और जबलपुर में 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें : जबलपुर के सिहोरा में रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, जमीन विवाद के चलते टावर पर चढ़ी महिला- देखें VIDEO
अगले 2 हफ्ते तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में सक्रिय ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं। यही कारण है कि नौतपा के अधिकांश दिनों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिला, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मौसम प्रणालियां इसी तरह सक्रिय रहीं तो अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है।
