Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP के दांव से कांग्रेस में खलबली, एक विधायक नॉट रीचेबल

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हो गया है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस MLA निर्मला सप्रे ने टेंशन बढ़ा दी है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 09, 2026 | 05:39 PM

महेश केवट और मीनाक्षी नटराजन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Rajya Sabha 3rd Seat Fight: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट के लिए सियासी पारा अचानक बेहद गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारने से मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा हो गया है। अब इस सीट पर बीजेपी के महेश केवट और कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों ही दलों के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

संख्या बल के हिसाब से दो सीटें आसानी से भाजपा के खाते में जा रही हैं, लेकिन तीसरी सीट पर बीजेपी के दांव ने कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग का डर पैदा कर दिया है।

बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, सीएम बोले- ‘तीसरी सीट भी हमारी’

बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी रणनीति और जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि हम तीसरी सीट भी जीतेंगे। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, हमारा उम्मीदवार सभी विधायकों से मतदान की अपील करेगा।” पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी दावा किया है कि वे हर हाल में अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताकर ही दम लेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

विधायक प्रशांत बंब की सख्त चेतावनी; ऐप से होगी मुख्यालय न छोड़ने वाले शिक्षकों और अधिकारियों पर निगरानी

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मंथन…और यूपी के लिए सियासी बिसात, अखिलेश ने कैसे कांग्रेस से कही दिल की बात?

स्लॉटर हाउस वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की जांच तेज, शिकायतकर्ता अभिनव बरौलिया के बयान दर्ज

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर BJP की आपत्ति, कांग्रेस विधायकों के विमान को नहीं मिल रही मंजूरी

जीतू पटवारी का पलटवार: ‘कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं’

दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश की। बीजेपी द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखा हमला बोला। पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) और दबाव की राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा जान ले कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और वे किसी दबाव में नहीं आएंगे।

कांग्रेस को पहला झटका: निर्मला सप्रे पहुंचीं सीएम हाउस

कांग्रेस के एकजुटता के दावों के बीच अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीना से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं विधायक निर्मला सप्रे अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट को वोट देने का भरोसा दिया है। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर BJP की आपत्ति, कांग्रेस विधायकों के विमान को नहीं मिल रही मंजूरी

BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार अचानक हुए गायब

तीसरी सीट के समीकरणों के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार पर दोनों ही दलों की नजरें टिकी हुई हैं। सोमवार को इस सियासी गहमागहमी के बीच डोडियार अचानक लापता हो गए। शाम को कुछ घंटों तक उनका किसी से संपर्क नहीं हो पाया। डोडियार जिन दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, वे दोनों ही बंद आ रहे हैं, जिससे सस्पेंस और ज्यादा गहरा गया है।

Mp rajya sabha third seat bjp congress mahesh kewat meenakshi natarajan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh News
  • Rajya Sabha Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.