MP Rajya Sabha Election 2026: भाजपा ने तरुण चुग-रजनीश अग्रवाल को उतारा, कांग्रेस से मैदान में मीनाक्षी नटराजन
BJP And Congress Candidates: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन पर दांव लगाया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मीनाक्षी नटराजन, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने मंदसौर से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग 6 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन 8 जून को नामांकन पत्र जमा करेंगी। राज्यसभा की सीटों के लिए मतदान 18 जून को प्रस्तावित है और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जा सकते हैं।
दिग्विजय सिंह ने किया राज्यसभा जाने से इनकार
कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बनाई गईं मीनाक्षी नटराजन को पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। वे पहले मंदसौर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। दिग्विजय सिंह द्वारा दोबारा राज्यसभा जाने से इनकार करने के बाद कांग्रेस में उम्मीदवार चयन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अंततः पार्टी नेतृत्व ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मुहर लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना
विधानसभा में मौजूदा संख्या बल
मध्य प्रदेश विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। कांग्रेस के पास वर्तमान में 62 विधायक हैं, जिससे उसकी एक सीट लगभग सुरक्षित मानी जा रही है। दूसरी ओर भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जिससे वह दो सीटों पर मजबूत दावेदारी रखती है।
ये भी पढ़ें : भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
बदल सकती है तस्वीर
हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग या अन्य राजनीतिक समीकरणों की स्थिति में तस्वीर बदल भी सकती है। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में और अधिक हलचल देखने को मिल सकती है।
