मध्य प्रदेश में 3 IPS अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर के नए एसपी
MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश सरकार ने 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आशुतोष बागरी, राकेश सगर और विदिता डागर का नाम शामिल है। बागरी को बुरहानपुर SP बनाया गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- AI)
Madhya Pradesh IPS Transfers: मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है। इस बार 3 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ये तीनों वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें आशुतोष बागरी, राकेश सगर और विदिता डागर का नाम शामिल है।
तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी का है, जिन्हें बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। बुरहानपुर में एसपी का पद हाल ही में खाली हुआ था, जब 2 मई को तत्कालीन एसपी का तबादला झाबुआ कर दिया गया था। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि आशुतोष बागरी की नियुक्ति से जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
राकेश सगर को मिली नई जिम्मेदारी
सूची के अनुसार, आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक ग्वालियर स्थित दूसरी वाहिनी विसबल बटालियन में पदस्थ थे। अब उनका तबादला पुलिस मुख्यालय (PHQ) में डीआईजी (DIG) के पद पर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
विदिता डागर बनीं कमांडेंट
ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी विदिता डागर को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ग्वालियर की दूसरी बटालियन (वि.स.ब.) में कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें : MP Transfer Policy 2026: 3 साल से एक ही जगह जमे अफसरों की सूची तलब, नई तबादला नीति के संकेत
प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम
राज्य सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, फील्ड पोस्टिंग में हुए ये बदलाव कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बुरहानपुर जैसे संवेदनशील जिले में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होने की संभावना है।
