एमपी सरकार का अपना नया जेट विमान, भोपाल पहुंचा 234 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500,जाने क्या है खासियत

Bombardier Challenger 3500 : एमपी सरकार का नया आधुनिक जेट विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 पहुंचा भोपाल। 234 करोड़ रुपये में खरीदा गया आधुनिक जेट।
MP New Bombardier Challenger 3500
एमपी सरकार का अपना नया जेट विमानफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मध्यप्रदेश सरकार का नया जेट विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 भोपाल पहुंचा।

  • कनाडा के टोरंटो से बैंकॉक होते हुए भोपाल पहुंचा अत्याधुनिक विमान।

  • करीब 234 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया जेट मुख्यमंत्री और वीवीआईपी यात्राओं में इस्तेमाल होगा।

  • विमान में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, करीब 6,300 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम।

MP CM Aircraft : मध्यप्रदेश सरकार का नया अत्याधुनिक जेट विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 भोपाल पहुंच गया है। कनाडा के टोरंटो से बैंकॉक होते हुए विमान स्टेट हैंगर पहुंचा। करीब 234 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए इस विमान का इस्तेमाल मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी की यात्राओं के लिए किया जाएगा।

हालांकि विमान को नियमित उड़ान सेवा में शामिल होने के लिए अभी डेढ़ से दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी कानूनी औपचारिकताओं, पंजीयन, तकनीकी जांच और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी की प्रक्रिया बाकी है।

234 करोड़ रुपये में खरीदा गया आधुनिक जेट

बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 को एमपी सरकार ने वीवीआईपी यात्राओं के लिए खरीदा है। विमान में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसकी उड़ान क्षमता करीब 6,297 से 6,300 किलोमीटर बताई गई है। ये विमान 45 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है, जबकि इसकी अधिकतम गति लगभग 882 किलोमीटर प्रति घंटा है।

DGCA की मंजूरी के बाद शुरू होगा संचालन

विमान के भोपाल शहर पहुंचने के बाद अब इसे उड़ान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पंजीयन, तकनीकी जांच और अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताओं के साथ DGCA की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके लिए विभाग की टीम भोपाल पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही विमान नियमित सेवा में आ सकेगा।

कनाडा से ट्रेनिंग लेकर लौटे प्रदेश के पायलट

नए जेट के संचालन के लिए कैप्टन विश्वास राय और कैप्टन अरविंद सिंह कनाडा से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। हालांकि कंपनी के साथ हुए समझौते के तहत शुरुआती एक साल तक मुख्य पायलट कंपनी उपलब्ध कराएगी। इस दौरान मध्यप्रदेश के दोनों पायलट सहायक की भूमिका निभाएंगे।

MP New Bombardier Challenger 3500
भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन आज, रात 8 बजे से निकलेंगे चल समारोह, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट, देखें रूट

268 करोड़ का बीमा, सालाना प्रीमियम 2 करोड़

सरकार विमान का करीब 268 करोड़ रुपये का ऑल-रिस्क बीमा कराने की तैयारी में है। इसके लिए सालाना प्रीमियम लगभग 2 करोड़ रुपये बताया गया है। विमान के संचालन और रखरखाव पर होने वाले खर्च के बीच सरकार का दावा है कि इससे चार्टर्ड विमानों पर होने वाला मासिक खर्च घटकर करीब एक-तिहाई रह जाएगा।

करीब पांच साल बाद मध्यप्रदेश सरकार अपने विमान से वीवीआईपी यात्राएं शुरू करने की तैयारी में है। अब सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही नए जेट की नियमित उड़ानें शुरू हो सकेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com