ईंधन बचाने की मुहिम: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने घटाया काफिला
MP Deputy CM Reduce Convoy: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या घटा दी हैं। दोनों ने ईंधन बचाने की मुहिम के चलते पायलट और फॉलो वाहन हटाए हैं।
- Written By: प्रीतेश जैन
राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Government Fuel Saving Initiative: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बचत और ईंधन संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी अपने काफिलों में शामिल अतिरिक्त वाहनों को कम करने का फैसला लिया है।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देगा।
न्यूनतम वाहनों का उपयोग
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी आदेश तक विभागीय भ्रमण, निरीक्षण और अन्य शासकीय गतिविधियों में न्यूनतम वाहनों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही अनावश्यक वाहन रैली, अतिरिक्त काफिले और ईंधन की अधिक खपत वाले आयोजनों से परहेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गैस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
फॉलो और पायलट वाहन स्टाफ समेत वापस
इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी बड़ा कदम उठाते हुए अपने काफिले में शामिल फॉलो और पायलट वाहनों को स्वेच्छा से वापस कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने काफिले के लिए उपलब्ध कराई गई फॉलो एवं पायलट वाहन सुविधा स्टाफ सहित वापस कर दी है।
ये भी पढ़ें : Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
इन मामलों ने कराई किरकिरी
मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा रहे हैं, लेकिन निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष शक्ति प्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के 200 गाड़ियों के काफिले ने पूरे देश में किरकिरी कराई थी। इसके बाद भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन यादव के 50 गाड़ियों के काफिले ने सुर्खियां बटोरी हैं।
