Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए 30,055 करोड़ रुपये मंजूर

Madhya Pradesh Cabinet News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ₹30,055 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दी गई हैं। जिससा फायदा किसानों से लेकर आम जन को मिलेगा।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 20, 2026 | 07:44 PM

सीएम मोहन यादव कैबिनेट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Cabinet Big Decisions: मध्य प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं को गति देने के लिए मोहन कैबिनेट ने कुल 30,055 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में विभिन्न वर्गों के हित में कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में वृद्धजन, कल्याणी महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन योजनाओं के लिए 15,184 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। वहीं किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान से राहत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के निरंतर संचालन के लिए 11,608.47 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

अगले पांच साल तक जारी रहेगी फसल बीमा योजना

मध्य प्रदेश की मंत्रिपरिषद ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए, वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक अगले पांच वर्षों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि फसल हानि या क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता मिलती रहे।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: परिजनों को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज

MP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

ट्विशा शर्मा केस: मंत्रालय पहुंचे परिजन, CM मोहन यादव से की मुलाकात; सीबीआई जांच को लेकर दिया बड़ा बयान

उम्र विवाद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट पहुंची वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’, निष्पक्ष जांच की रखी मांग; जानें पूरा मामला

दिव्यांगजन पेंशन योजना के लिए इतनी राशी स्वीकृत

मोहन कैबिनेट ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की पेंशन योजनाओं के लिए 15,184.42 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अगले 5 वर्षों के संचालन हेतु 2,123.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। योजना के तहत पात्र कल्याणी महिलाओं को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन मिलेगी। वहीं समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 13,061 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

योजना के तहत मिलेंगे इतने रुपये

योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित वृद्ध, 18 वर्ष से अधिक आयु की कल्याणी (विधवा) महिलाएं एवं 6 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग जिनकी निशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है एवं 50 वर्ष या अधिक आयु की अविवाहिता को योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार 600 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: परिजनों को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज

मंत्रिपरिषद ने लिया यह बड़ा फैसला

मंत्रिपरिषद ने सिवनी की बंडोल और देवास की नेमावर समूह जल प्रदाय योजनाओं के लिए कुल 593 करोड़ 24 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसके तहत सिवनी की बंडोल योजना की लागत 232 करोड़ 57 लाख रुपये से बढ़ाकर 266 करोड़ 17 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं देवास की नेमावर समूह जल प्रदाय योजना की लागत 237 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 327 करोड़ 7 लाख रुपये मंजूर की गई है।

Mp cabinet big decisions approves rs 30055 crore for development and social security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 07:44 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.