

MP Board 10th & 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषणा की है कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 11 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में रिजल्ट घोषित करेंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in के साथ अन्य पोर्टल्स पर भी देख सकेंगे।
इस बार छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करने पर परिणाम देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुई थीं, जिनमें करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे राज्य में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और अन्य सख्त इंतजाम किए गए थे। प्रश्न पत्र वितरण से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थीं।
इस तरह आप आसानी से अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।