Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा

MP BJP Internal Dispute: कैबिनेट मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी और 'शराब कारोबारी' वाले कथित बयान पर गरमाई सूबे की सियासत; 23 मई से सीएम करेंगे विभागवार समीक्षा।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 18, 2026 | 01:48 PM

डॉक्टर मोहन यादव और उमंग सिंघार , सोर्स : सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Congress Attacks BJP: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों के “परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड” और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वन-टू-वन समीक्षा बैठकों के बीच राज्य की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सत्ता और संगठन की हालिया मैराथन बैठक के भीतर की बातें बाहर आने के बाद, अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने एक कथित आंतरिक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है।

बंद कमरों से बाहर आए गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बीजेपी की अंदरूनी बैठक का हवाला देते हुए एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आलीराजपुर की समीक्षा के दौरान जिला प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके ने अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पर गंभीर टिप्पणी की। कथित तौर पर उइके ने कहा, “नागर सिंह का तो शराब कारोबार है… उनसे समन्वय कैसा?” इस बयान पर तंज कसते हुए उमंग सिंगार ने कहा कि बीजेपी के मंत्री अब बंद कमरों से निकलकर एक-दूसरे पर सरेआम शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष ने इसे ही मंत्रियों का असली “परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड” करार दिया है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के बीच आपसी खींचतान और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सरकार को चौतरफा घेरने की रणनीति बना रही है।

सम्बंधित ख़बरें

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO

हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं

केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह

VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा की बैठक में खुद प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कहा
“नागर सिंह चौहान शराब कारोबारी हैं, उनसे समन्वय नहीं कर सकते।”
यानी भाजपा सरकार के मंत्री अब एक-दूसरे पर खुलेआम शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगा रहे हैं। यही है भाजपा मंत्रियों का असली “परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड”।… — Umang Singhar (@UmangSinghar) May 18, 2026

9 घंटे की मैराथन बैठक में सामने आई गुटबाजी

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी सत्ता-संगठन की करीब नौ घंटे चली लंबी बैठक में कई जिलों के भीतर नेताओं के बीच तालमेल की भारी कमी उजागर हुई है।

दिग्गजों के गढ़ में समन्वय मुश्किल

सागर जिले की समीक्षा के दौरान यह बात उठी कि वहाँ गोपाल भार्गव (9 बार के विधायक) और भूपेंद्र सिंह (6 बार के विधायक) जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, ऐसे में स्थानीय स्तर पर समन्वय बिठाना आसान काम नहीं है। हालांकि, संगठन ने यह भी माना कि चुनाव में सभी जीत जाएंगे।

उम्र और पीढ़ी परिवर्तन पर चर्चा

दमोह जिले को लेकर वरिष्ठ नेता जयंत मलैया की उम्र पर चर्चा हुई। संगठन ने संकेत दिए हैं कि उनके बेटे सिद्धार्थ मलैया जमीन पर सक्रिय हैं, इसलिए आगामी समय में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा रीवा जिले में भी नेताओं के बीच समन्वय की कमी पाई गई।

संगठन सख्त: पूछा- “प्रभार वाले जिलों में कितनी रातें गुजारीं?”

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मंत्रियों के कामकाज को लेकर बेहद कड़े तेवर दिखाए। मंत्रियों से सीधे सवाल किए गए कि:

  • वे अपने प्रभार वाले जिलों में कितनी बार गए और वहां कितनी रातें (रात्रि विश्राम) गुजारीं?
  • जिला भाजपा कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय सांसदों-विधायकों के साथ संवाद या भोजन किया या नहीं?
  • पिछले ढाई साल में मंत्रियों ने अपने विभागों में ऐसा क्या नवाचार (Innovation) किया, जिससे विभागीय कसावट बढ़ी हो और उसका असर जमीन पर दिखाई दिया हो?

23 मई से विभागवार कसेंगे पेंच, विस्तार की संभावना नहीं

इस मैराथन बैठक में पूरा फोकस वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों, स्थानीय संगठन की स्थिति और आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर रहा। राजनीतिक और संगठनात्मक फीडबैक में ज्यादा समय लगने के कारण मंत्रियों के विभागों की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई से विभागवार समीक्षा बैठकें शुरू करेंगे, जहां मंत्रियों के कामकाज का अंतिम रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा।

यह भी पढ़ें : MP सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले मंत्रियों की क्लास, CM मोहन यादव ने लिया वन-टू-वन फीडबैक

मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं

वहीं, राजनीतिक गलियारों में चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी नेता हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं है।

 

Mp bjp performance report card mohan yadav review meeting umang singar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chief Minister
  • Congress
  • Umang Singhar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.