- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Makhanlal Sarkar Bjp Worker Pm Suvendu Adhikari Modi Honors Veteran
Suvendu Adhikari oath ceremony: कौन है माखनलाल सरकार जिनके मोदी ने पैर छुए, हेमंत खंडेलवाल ने बताया संघर्ष
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर माखनलाल सरकार को पार्टी के प्रति समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श बताया।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया

माखनलाल सरकार जिनके मोदी ने पैर छुए ,सोर्स: सोशल मीडिया
PM Modi at Suvendu Adhikari oath ceremony : पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में में पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वयोवृद्ध कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके पैर भी छुए और फिर गले भी मिले। इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया।
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने माखनलाल सरकार का पार्टी के प्रति समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श बताया।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट की जांच हुई तेज, मैकल रिजॉर्ट पहुंची टीम, पायलट और अन्य से की पूछताछ
कांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता
NCRB के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कमलनाथ, कहा- आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
कौन हैं माखनलाल सरकार?
माखनलाल सरकार राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसंघ के शुरुआती जमीनी नेताओं में गिने जाते हैं। उनका राजनीतिक और वैचारिक संघर्ष दशकों पुराना है। साल 1952 में जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने का ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया था।
हेमंत खंडेलवाल ने माखन सरकार को बताया कार्यकर्ताओ के लिए आदर्श
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह की इस अहम घटना के संबंध में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट किया। उन्होंंने अपने एक्स हेंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माखनलाल सरकार की पार्टी के प्रति समर्पण और योगदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 98 वर्ष की आयु में भी सरकार राष्ट्रवाद, संगठन के लिए संकल्पवान हैं। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में गिरफ्तारी से लेकर बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने तक माखनलाल सरकार ने अथक संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं के लिए वे आदर्श हैं।
प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने X में लिखा
“मंच पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक, श्री माखनलाल सरकार जी का आशीर्वाद लिया।98 वर्ष की आयु में भी उनका जीवन राष्ट्रवाद, संगठन और समर्पण की प्रेरणा है।”
भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सरकार नहीं बनाती,
अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का सम्मान भी करती है। मंच पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक, श्री माखनलाल सरकार जी का आशीर्वाद लिया। 98 वर्ष की आयु में भी उनका… pic.twitter.com/MgBLHA8CUh — Hemant Khandelwal (@Hkhandelwal1964) May 9, 2026
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट
शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया X पर लिखा
“यही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है, संस्कार हैं और यही मोदी होने के मायने हैं।”
भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके संस्कार हैं। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ता सर्वोच्च है। यही भाव आज बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में दिखाई दिया। जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हमारे विचार परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय माखन सरकार जी को… pic.twitter.com/s7bAd5NUlF — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 9, 2026
Makhanlal sarkar bjp worker pm suvendu adhikari modi honors veteran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इकलौती बहन को भाइयों ने दिया 50 लाख का घर, सरप्राइज देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी बहन
May 09, 2026 | 05:21 PMजबलपुर क्रूज एक्सीडेंट की जांच हुई तेज, मैकल रिजॉर्ट पहुंची टीम, पायलट और अन्य से की पूछताछ
May 09, 2026 | 05:19 PMIPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को मिली राहत, RCB के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे सूर्यकुमार यादव
May 09, 2026 | 05:08 PMमदर्स डे पर CEO का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को माता-पिता संग घूमने के लिए ₹10,000 और 3 दिन की छुट्टी
May 09, 2026 | 05:07 PMShani Jayanti: शनि जयंती से पहले जान लें ये जरूरी नियम, घर में शनि पूजा क्यों मानी जाती है वर्जित?
May 09, 2026 | 04:53 PMकांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता
May 09, 2026 | 04:53 PMAmravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
May 09, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM











