Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला; महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई

Mahendra Goenka In Custody: 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आज बड़ा दिन, दिल्ली से पकड़े गए कारोबारी महेंद्र गोयनका की जमानत याचिका पर कोलकाता कोर्ट में सुनवाई, पत्नी और भाई समेत 6 आरोपी अब भी फरार।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 27, 2026 | 08:10 PM

महेंद्र गोयनका (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mahendra Goenka Fraud Case: करीब ₹1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, जालसाजी और कंपनियों पर अवैध कब्जे के हाई-प्रोफाइल मामले में मंगलवार को अहम सुनवाई होने जा रही है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी और रायपुर निवासी कारोबारी महेंद्र गोयनका की जमानत याचिका पर कोलकाता की अदालत में सुनवाई होगी।

गिरफ्तारी के बाद अदालत ने महेंद्र गोयनका को पूछताछ के लिए 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था। अब रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें अदालत में पेश करेगी, जहां जमानत आवेदन पर सुनवाई होगी। इस मामले पर कारोबारी जगत और जांच एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं।

पत्नी और भाई समेत कुल 7 आरोपी नामजद

जांच में सामने आया है कि यह कथित वित्तीय घोटाला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में महेंद्र गोयनका के अलावा उनकी पत्नी, भाई समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि अब तक पुलिस मुख्य आरोपी महेंद्र गोयनका को ही गिरफ्तार कर सकी है, जबकि उनकी पत्नी, भाई और अन्य चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग जांच की जा रही है और उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में आधी रात भारी हंगामा; नशे में धुत युवती ने हाथ में धारदार बका लहराकर मचाया उत्पात- देखें VIDEO

भोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष

फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी दस्तावेजों से कंपनियों पर कब्जे का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड समेत कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण हासिल करने की साजिश रची। आरोप है कि कंपनियों की संपत्तियों और माल की बिक्री के जरिए बड़े पैमाने पर गबन करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें: सागर में आधी रात भारी हंगामा; नशे में धुत युवती ने हाथ में धारदार बका लहराकर मचाया उत्पात- देखें VIDEO

मामले में आरोपी पक्ष द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले ही सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। अब मंगलवार को कोलकाता की अदालत में होने वाली सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि मुख्य आरोपी महेंद्र गोयनका को जमानत मिलती है या फिर उनकी पुलिस या न्यायिक हिरासत आगे बढ़ाई जाती है।

Mahendra goenka 1000 crore fraud case bail hearing kolkata

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 08:10 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.