MP Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच कई जिलों में आंधी और बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना है।
- Written By: प्रीतेश जैन
Madhya Pradesh Weather कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
मालवा अंचल के रतलाम, झाबुआ और धार सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। देवास में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की खबर है। बारिश के कारण कई शहरों की सड़कों पर पानी भर गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि किसानों और आम लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया है।
इन जिलों में अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर जिलों के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
केन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजे तक हर स्तर पर हुई गड़बड़ी
Rewa News:किताबों की जगह स्कूली बच्चों के हाथ में थमाई झाड़ू, सफाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
दतिया की राह में दिखा लोकतांत्रिक सौहार्द: आमने-सामने बैठे भाजपा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, उपचुनाव पर हुई चर्चा
इंदौर ड्रग्स केस में नया खुलासा: ऑनलाइन सट्टे और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंची जांच, नाना पटवारी का मोबाइल जब्त
आंधी और बारिश की चेतावनी
दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, झाबुआ, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, सतना और शहडोल सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई से प्रदेश में हीटवेव का प्रभाव काफी कम हो सकता है।
3 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। विभाग ने 31 मई से 2 जून के बीच कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
लोगों से सावधान रहने की अपील
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गर्मी का असर अधिक रहता है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
