MP Weather Report: प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
Madhya Pradesh Rain Forecast: राज्य के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी और बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। कुछ जिलों में अब भी गर्मी का असर दिखने को मिल रहा है।
- Written By: प्रीतेश जैन
बारिश (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी आंधी और बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को रीवा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जबकि ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना जैसे शहरों में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र भोपाल ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में बना रहेगा गर्मी का असर
वहीं दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 34 जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रहने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
अधिकांश शहरों में 40 डिग्री से नीचे रहा तापमान
गुरुवार को नर्मदापुरम और श्योपुर में दिन के समय बारिश हुई, जबकि शाम को टीकमगढ़ में तेज बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं आंधी का असर देखने को मिला। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहा।
बड़े शहरों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नरसिंहपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 42.4 डिग्री तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें : नीलामी, लाइव टेलीकास्ट और बड़ा इनाम, बुरहानपुर क्रिकेट लीग में स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा IPL जैसा अनुभव
इस वजह से बदल रहा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम की वजह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। हालांकि 10 और 11 मई से गर्मी फिर तेज हो सकती है। प्रदेश में 30 अप्रैल से लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। मई की शुरुआत से ही कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल रही है, जिससे इस बार गर्मी का असर कुछ कम हुआ है।
