MP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
MP Fertilizer Distribution Policy: MP में अब किसानों को 2 की जगह 1 बार में ही यूरिया का पूरा कोटा दे दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय और युद्ध हालात की वजह से पहले 2 बार में देने का फैसला किया गया था।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
किसान (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Farmer News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने खाद वितरण की समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए किसानों को राहत दी है। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है।
MP में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार में यूरिया देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब हुई बैठक में एक बार में ही पूरा कोटा देना तय किया गया है। यही व्यवस्था डीएपी, एनपीके, फास्फेट और पोटाश में भी लागू की गई है। खरीफ सीजन की फसलों की बोवनी जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इसके लिए डीएपी, एनपीके, फास्फोरस और पोटाश का वितरण शुरू कर दिया गया है। यूरिया की जरूरत बोवनी के 21 दिन बाद पड़ती है।
ई-विकास पोर्टल से होगी आपूर्ति
खाद की आपूर्ति ई-विकास पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसमें भूमि के आधार पर टोकन बनेगा और इसके आधार पर संबंधित विक्रेता से खाद मिलेगी। इस समय प्रदेश के पास लगभग 15 लाख टन खाद का भंडार है। इनमें छह लाख 40 हजार टन यूरिया, डीएपी और एनपीके 5.15 लाख टन और 3.50 लाख टन फास्फेट है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा समीकरण बदले, मुरुगन-जॉर्ज की हार से MP के नेताओं की उम्मीदें टूटीं
क्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
आज मोहन कैबिनेट की मीटिंग, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दलहन किसानों को बोनस देने पर विचार
MP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी
युद्ध के चलते लिया था फैसला
पहले अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध के चलते सरकार ने यूरिया को दो चरणों में देने का फैसला लिया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर यह फैसला बदल दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें अब बार-बार खाद लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
