आज मोहन कैबिनेट की मीटिंग, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दलहन किसानों को बोनस देने पर विचार
Madhya Pradesh Cabinet Meeting Today: आज मोहन कैबिनेट की मीटिंग होगी। मीटिंग में कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और मुहर लग सकती है। सरकार दलहन बोनस योजना लाने पर विचार कर रही है।
- Written By: प्रीतेश जैन
मोहन कैबिनेट, फाइल फोटो (सोर्स - नवभारत)
CM Mohan Yadav cabinet news: भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मुहर लगने की संभावना है।
मोहन यादव सरकार का विशेष फोकस इस बार दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने पर है। राज्य सरकार का लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश में दलहन उत्पादन का अग्रणी राज्य बनाना है।
दलहन किसानों को मिलेगा बोनस
सरकार की योजना के अनुसार दलहनी फसलें उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप बोनस देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत एक नई दलहन बोनस योजना लाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव पर लगे आरोपों पर बोले विवेक तनखा, कहा- मुख्यमंत्री खुद दें जवाब, जनता सुनना चाहती है
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
2 चरणों में शामिल की जाएंगी दालें
योजना के पहले चरण में मसूर और उड़द जैसी फसलों को शामिल किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में चना और तुअर के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को बोनस देने का एक विस्तृत फॉर्मूला भी तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें : MP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
दाल मिलों की स्थापना पर जोर
राज्य सरकार दलहन उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ प्रोसेसिंग सेक्टर को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत प्रदेश में 5 नई दाल मिलों की स्थापना की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ें। एमपी सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ दलहन उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर भी मजबूत कदम बढ़ाएगा।
