Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी

Wheat Procurement MP: MP ने एमएसपी पर गेहूं खरीदी में देशभर में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में अब तक 13 लाख 36 हजार किसानों से 103 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 27, 2026 | 07:11 PM

मध्य प्रदेश गेंहू उपार्जन रिकॉर्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh Break Wheat Procurement Record: मध्य प्रदेश ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देशभर में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में अब तक 13 लाख 36 हजार किसानों से 103 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इनमें 8 लाख से अधिक सीमांत और लघु किसानों से 32 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन शामिल है। बता दें कि प्रदेश में गेहूं खरीदी का कार्य अभी भी जारी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोविड अवधि को छोड़ दें तो पिछले 10 सालों में यह गेहूं उपार्जन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया था, जिसे भी प्रदेश ने पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सीएम मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सीएम मोहन यादव खुद गेहूं उपार्जन व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कई खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर भुगतान संबंधी जानकारी भी ली। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिन किसानों ने स्लॉट बुक कराए थे, उनके लिए गेहूं खरीदी की अवधि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, महंगे शौक के लिए देते थे वारदात को अंजाम; 17 मोटरसाइकिलें बरामद

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द मामले पर 3 घंटे तक बहस; हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

रतलाम में सरे आम धर्मांतरण! मसीही सम्मेलन पर बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

इंदौर में ‘लव, गिफ्ट और चोरी’, प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए वफादार नौकर बना चोर; उड़ाए लाखों रुपये

किसानों को 22 हजार करोड़ से ज्यादा की भुगतान राशि प्राप्त

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अब तक उपार्जित गेहूं के एवज में 22 हजार 842.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, महंगे शौक के लिए देते थे वारदात को अंजाम; 17 मोटरसाइकिलें बरामद

सप्ताह में छह दिन खरीदे जा रहे गेहूं

किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर जिलों को इनकी संख्या और बढ़ाने के अधिकार भी दिए गए हैं। वहीं तौल पर्ची जारी करने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है, जबकि भुगतान संबंधी देयक जारी करने की समय-सीमा रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रदेश में सप्ताह में छह दिन गेहूं खरीदी का कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है।

Madhya pradesh break wheat procurement record 103 lakh ton wheat purchased

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 07:11 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.