Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल के लालघाटी में लगी भीषण आग; रेस्टोरेंट से उठता धुएं का गुबार देख इलाके में मची भारी भगदड़

Massive Fire In Bhopal Building: भोपाल के लालघाटी में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, दमलकलकर्मियों ने सूझबूझ से 4 कमर्शियल सिलेंडर को बाहर निकाला। जिस इमारत में आग लगी है उसमें 6 रेस्टोरेंट हैं।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 07, 2026 | 12:00 PM

भोपाल के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Lalghati Restaurant Fire Accident: राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में रविवार को एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग तेजी से फैलने लगी और उससे उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रेस्टोरेंट के अंदर से भड़की और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैलने लगी। स्थिति को गंभीर होते देख कर्मचारियों और ग्राहकों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग को नियंत्रित करने के प्रयास किए, ताकि आसपास के क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान न हो।

शॉर्ट सर्किट या किचन में तकनीकी खराबी की वजह से लगी आग

प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या किचन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी नेहा सिंह का मर्डर करने के बाद पति मयंक ने भी की आत्महत्या; खंडहर पड़े क्वार्टर में लटका मिला शव

MP News: ग्वालियर और उज्जैन में ₹1000 के पार पहुंचा LPG का दाम; जानिए आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

पुलिस थाने में महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्महत्या का किया प्रयास; करीबी को जेल भेजने से नाराज थी महिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी

सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाला

रेस्टोरेंट में लगी आग के दौरान सबसे गंभीर चिंता किचन में रखे चार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को लेकर थी। आग की लपटें बढ़ने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर टीम की सतर्कता और सूझबूझ से संभावित विस्फोट का खतरा टल गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों और संपत्ति को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें: पत्नी नेहा सिंह का मर्डर करने के बाद पति मयंक ने भी की आत्महत्या; खंडहर पड़े क्वार्टर में लटका मिला शव

जिस बिल्डिंग में लगी आग उसमें 6 रेस्टोरेंट

जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल की जिस व्यावसायिक इमारत में आग लगी, उसमें कुल छह रेस्टोरेंट संचालित होते हैं। इसके अलावा भवन के बेसमेंट में बापू की कुटिया स्थित है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज के आउटलेट सहित कई अन्य छोटी दुकानें भी संचालित हैं। ऐसे में आग लगने की घटना ने पूरे परिसर में चिंता बढ़ा दी। आग के कारण आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडराने लगा, जिसके चलते एहतियातन सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ाई गईं।

Lalghati restaurant fire accident caused by short circuit or technical fault in kitchen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.